दिल्ली विधानसभा के अस्थायी सभापति के रवैये से देश गुर्जर समाज नाराज

अरविन्दर सिंह लवली के खिलाफ गुर्जर समाज की आवाज़ बुलन्द

 

द न्यूज फिफ्टीन ब्यूरो
बिजनौर। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली के उप राज्यपाल, दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष, दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को अलग अलग पत्र भेजकर दिल्ली विधानसभा के अस्थाई सभापति एवं विधायक के खिलाफ संगठनात्मक वैधानिक कार्यवाही कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि अस्थाई सभापति के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो विधायक सहित भाजपा के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन और जन आन्दोलन किया जायेगा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रचार महामंत्री डा० मनोज कटारिया ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, दिल्ली के उप राज्यपाल, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र सचदेवा को अलग अलग भेजे पत्र में कहा है कि विगत दिनों दिल्ली विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ के दौरान बदरपुर विधानसभा के कई बार से निर्वाचित विधायक राम सिंह नेता जी गुर्जर सहित गुर्जर समाज को विधानसभा के अस्थाई सभापति एवं विधायक अरविन्दर सिंह लवली ने अपमानित करने का काम किया हैं। इस घटना से अरविन्दर सिंह लवली सहित भाजपा के प्रति गुर्जर समाज में भारी आक्रोश एवं गहरी नाराजगी व्याप्त हैं। जिससे आगामी विधान सभाओं एवं लोकसभा सहित अन्य चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान होने की पूरी संभावनाएं हैं। क्योंकि पूरे देश के गुर्जर समाज का लगभग 95 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में होता आ रहा है। डा० मनोज कटारिया ने कहा कि दिल्ली विधान सभा के अस्थाई सभापति एवं विधायक अरविन्दर सिंह लवली लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में राजनीति करते रहे हैं। इन दिनों व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते भाजपा में शामिल हुए हैं, जबकि उन्हें भाजपा से कोई लगाव नहीं हैं। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रचार महामंत्री डा० मनोज कटारिया ने भेजे पत्र में कहा है कि दिल्ली विधानसभा में विगत दिनों नव निर्वाचित विधायकों की शपथ के दौरान हुई घटना की अखिल भारतीय गुर्जर महासभा घोर निंदा करती है और इस प्रकरण से पूरे गुर्जर समाज में आक्रोश एवं गहरी नाराजगी व्याप्त हैं। उन्होंने पत्र के माध्यम से गुर्जर समाज के आक्रोश और नाराजगी को दूर करने के लिए अस्थाई सभापति एवं विधायक अरविन्दर सिंह लवली के खिलाफ संगठनात्मक वैधानिक कार्यवाही कराने की मांग की हैं साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस घटनाक्रम के दोषी लवली के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो अखिल भारतीय गुर्जर महासभा सर्वसमाज को साथ लेकर विधायक अरविन्दर सिंह लवली सहित भाजपा के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन एंव जनआन्दोलन करने के लिए विवश होंगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन सहित भाजपा हाईकमान की होंगी।

  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी