ढाका में महाविद्यालय खोलने की मांग को मिली ताकत

 अभिजीत सिंह ने विधायक का जताया आभार

घोड़ासहन: ढाका विधानसभा क्षेत्र में महाविद्यालय खोलने की मांग अब और मजबूती पकड़ चुकी है। वर्ष 2017 से लगातार इस मुद्दे को उठाने वाले ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह के प्रयास अब रंग लाते दिख रहे हैं। हाल ही में ढाका विधायक पवन जयसवाल ने इस मांग को विधानसभा में उठाया, जिसे लेकर अभिजीत सिंह ने उनका आभार व्यक्त किया है।

“देर से सही, लेकिन हमारी मांग को सदन में रखा गया”
पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वे पिछले सात वर्षों से ढाका में महाविद्यालय की स्थापना के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा,
“महाविद्यालय न होने के कारण ढाका की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे कई लड़कियों की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है। यदि ढाका में कॉलेज की स्थापना होती है, तो इससे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा।”

“विकास, बेटियों और युवाओं की आवाज उठाते रहेंगे”

अभिजीत सिंह ने यह भी कहा कि वे ढाका विधानसभा क्षेत्र के विकास और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा,
“मैं एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए ढाका विधानसभा के हर मुद्दे पर मजबूती से आवाज उठाऊंगा। हमारी लड़ाई सिर्फ कॉलेज तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास, बेटियों की शिक्षा और युवाओं के भविष्य के लिए भी है।”

सरकार से अविलंब कॉलेज खोलने की मांग:

अभिजीत सिंह ने राज्य सरकार से मांग की कि ढाका में जल्द से जल्द महाविद्यालय की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा के साधनों की कमी के कारण युवाओं को बड़े शहरों की ओर पलायन करना पड़ता है।

ढाका के लोग अब उम्मीद कर रहे हैं कि विधानसभा में उठी इस मांग को सरकार जल्द मंजूरी देगी और क्षेत्र में एक नए महाविद्यालय की स्थापना होगी।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा