बजट सत्र में नीतीश का बड़ा ऐलान: 50 लाख युवाओं को चुनाव तक नौकरी और रोजगार

पटना।दीपक कुमार तिवारी।

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव तक राज्य के 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा।

नीतीश कुमार ने कहा,
“2020 में हमने जो वादा किया था, उससे भी ज्यादा 50 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। 10 लाख की जगह 12 लाख सरकारी नौकरियां और 10 लाख की जगह 38 लाख रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।”

उन्होंने बताया कि अब तक 9.35 लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है, जिसे 12 लाख तक बढ़ाया जाएगा। वहीं, 38 लाख रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है, जिससे कुल संख्या 50 लाख हो जाएगी।

महिलाओं को आरक्षण और जीविका समूह की सफलता:

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि—

पंचायती राज और नगर निकाय में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया।

2013 में महिला पुलिस को 35% आरक्षण दिया गया, जिससे बिहार में महिला पुलिस की संख्या देश में सबसे अधिक है।

‘जीविका’ नाम से स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया।

विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट:

जब मुख्यमंत्री हर घर नल-जल योजना की बात करने लगे, तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव के इशारे पर पूरा विपक्ष नारेबाजी करने लगा। विपक्षी विधायकों ने कहा,
“नल का टोंटी टूट गया है!”

इसके बाद सभी विपक्षी सदस्य सदन से वॉकआउट कर गए। मुख्यमंत्री ने इस पर तंज कसते हुए कहा—
“ये लोग भाग गए क्योंकि इन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है। चुनाव में इन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है।”

“अब एनडीए मिलकर करेगा काम”

नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग की सराहना की। उन्होंने स्वीकार किया कि वह बीच में दो बार इधर-उधर चले गए थे, लेकिन अब एनडीए के साथ मिलकर बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा—
“हमारी सरकार समाज में सद्भाव बनाए रखेगी और बिहार को विकास के रास्ते पर आगे ले जाएगी।”

सदन में हंगामे के बाद कार्यवाही बुधवार दोपहर 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

  • Related Posts

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल होने वाले…

    Continue reading
    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    पंजाब में वर्ष 2027 के लिए प्रस्तावित विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    • By TN15
    • November 24, 2026
    25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    • By TN15
    • November 24, 2026
    ‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    • By TN15
    • November 24, 2026
    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

    • By TN15
    • November 24, 2026
    अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…