पूसा कृषि मेला: सांसद शांभवी चौधरी ने किसानों को किया संबोधित

 समस्तीपुर के विकास और विश्वविद्यालय की प्रगति में सहयोग का दिया आश्वासन

समस्तीपुर/पूसा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में चल रहे तीन दिवसीय कृषि मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी एवं अधिवक्ता सायन कुमार ने शिरकत की। दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

सांसद शांभवी चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के सपने को साकार करने के लिए कृषि का उन्नयन जरूरी है। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया गया है और सरकार किसानों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि समस्तीपुर सहित विश्वविद्यालय क्षेत्र की सड़कों का सुधार जल्द किया जाएगा। कुलपति डॉ. पी. एस. पांडे ने विश्वविद्यालय की कृषि क्षेत्र में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विश्वविद्यालय ने मिलेट, मखाना, मशरूम से पनीर उत्पादन जैसे कई नवाचार किए हैं।

इस अवसर पर किसान मेला के पहले दिन 6000 से अधिक किसानों ने भाग लिया। मेला का संचालन डॉ. मीनाक्षी द्विवेदी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आर. के. तिवारी ने किया।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश