मुजफ्फरपुर में घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए एसआई, विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: विजिलेंस की टीम ने एक बार फिर रिश्वतखोर पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। सरैया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक (SI) रोशन कुमार सिंह को 75 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोचा गया। यह कार्रवाई मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग के मड़वन के पास की गई। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी को पटना ले गई, जहां उसे निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लगातार हो रही घूसखोरों पर कार्रवाई:

यह पहली बार नहीं है जब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसा है। बीते दिनों रूपसपुर थाने में तैनात दो दारोगा—फिरदौस आलम और रंजीत कुमार—को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर आरोप था कि वे एक केस को मैनेज करने के लिए रिश्वत मांग रहे थे।

शिकायत पर हुई कार्रवाई:

निगरानी ब्यूरो ने रिटायर्ड इंजीनियर तुषार कुमार पांडेय की शिकायत पर कार्रवाई की। सत्यापन के बाद शास्त्रीनगर स्थित एलएनजेपी हड्डी अस्पताल के पास निगरानी टीम ने दोनों दारोगाओं को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया गया।

बार-बार की कार्रवाई से भी नहीं ले रहे सबक:

लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद भ्रष्ट अधिकारियों की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पटना में दो दारोगाओं की गिरफ्तारी के हफ्तेभर बाद ही मुजफ्फरपुर के एसआई रोशन कुमार सिंह भी रिश्वतखोरी में पकड़े गए। छपरा निवासी इस दारोगा को अब पटना की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

  • Related Posts

    इस दौर में कोई सुरक्षित नहीं, दिल्ली के आश्रम में जरा सी कहासुनी पर मणिपुर के टीचर की हत्या

    ये जो दौर चल रहा है इसमें कोई…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान