चंपारण : 50 हजार से ज्यादा गरीब लोगों के आवास का सपना होगा साकार

 सीधे खाते में आएंगे डेढ़ लाख रुपये

मोतिहारी / राजन द्विवेदी। जिले में अब 53,973 गरीबों के आवास का सपना साकार होगा। जल्द ही उन्हें आवास के निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मार्च तक सभी आवास को स्वीकृत करते हुए लाभुकों के खाते में राशि भेजी जाएगी।इससे पूर्व जिले में आवास के लिए 15,243 लक्ष्य तय किया गया था, स्वीकृति के बाद आवास का निर्माण चल भी रहा है।
मोतिहारी में इस बार सरकार ने आवास के लक्ष्य को 53,973 कर दिया है। इस कारण प्रतीक्षा सूची के लाभुकों को अब इसी वित्तीय वर्ष में आवास उपलब्ध हो जाएगा। विभागीय स्तर पर स्वीकृति की प्रक्रिया की जा रही है। अभी 38,730 आवास की स्वीकृति के लिए लाभुकों के नाम की सूची बनाई जा रही है। स्वीकृति के बाद लाभुकों का आवास का निर्माण प्रारंभ कराया जाएगा।
पूर्व में स्वीकृत 15243 आवास में 1065 आवास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष का निर्माण कार्य चल रहा है।आवास निर्माण को लेकर सरकारी स्तर पर खास निगरानी रखी जा रही है। जिन लाभुकों को पहली किस्त की राशि मिल गई है उनसे तत्काल काम प्रारंभ कराया जा रहा है। ताकि दूसरी किस्त व तीसरी किस्त देकर आवास को ससमय पूर्ण कराया जा सके।बताया गया कि इसके लिए प्रति सप्ताह अधिकारियों की टीम लाभुकों के संपर्क में है और इसी का परिणाम है कि अधिकतर लोगों ने निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है।
बता दें कि पीएम आवास योजना के तहत आवास के लिए 1.20 लाख, मनरेगा से 90 दिन की मजदूरी व लोहिया स्वच्छ बिहार से 12 हजार शौचालय मद में राशि देने का प्रावधान है। इस प्रकार कुल 1.5 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है।तय समय के अंदर हर हाल में लाभुकों का आवास का निर्माण हो जाए, इसको लेकर विभागीय अधिकारियों को निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।1065 आवास को पूर्ण कराया गया है। वहीं शेष का निर्माण भी मार्च तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए अधिकारी खास निगरानी कर रहे हैं।
इस संबंध में डीडीसी शंभू शरण पांडेय ने बताया कि आवास योजना के तहत नया लक्ष्य विभाग के स्तर से प्राप्त हुआ है। जल्द ही स्वीकृति देते हुए आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!