बदमाशों ने रॉड से हमला कर मछली व्यापारी से लूटे 4 लाख 60 हजार रुपए

-जख्मी अस्पताल में भर्ती
-जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी। जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में होलसेल मछली व्यापारी से लूट की घटना सामने आई है। जानकारी अनुसार हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा में व्यापारी राजन कुमार पर पांच बदमाशों ने हमला कर 4 लाख 60 हजार रुपए और सोने की चेन लूट ली। घटना सोनबरसा वार्ड नंबर सात के सिवान टोला में हुई। जब नारायण सहनी के बेटे राजन कुमार अपनी होलसेल मछली की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में श्रीलाल सहनी, रामविनय सहनी, रूपेश सहनी, सुरेंद्र सहनी और परवेश सहनी ने उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में राजन का सिर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल राजन को पहले सीएचसी हरसिद्धि ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने हरसिद्धि थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा के अनुसार एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading
    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

    नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल