वैश्विक सामुदायिक सहभागिता दिवस पर विशेष चर्चा

 -लाला लाजपत राय को दी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर। जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय विशनपुर बथुआ, पूसा में मंगलवार को चेतना सत्र के तहत वैश्विक सामुदायिक सहभागिता दिवस पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर भारतीय स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती भी मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक बिन्देश्वर साह द्वारा लाला लाजपत राय के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामुदायिक सहभागिता के महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में लाला लाजपत राय के योगदान पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में शिक्षकों साधना कुमारी, चंद्रशेखर कुमार, कल्पना कुमारी, कमली कुमारी, प्रिया भारती, संतोष कुमार, शालिनी, शोभा कुमारी, सपना, आरती, कुमारी कंचन, कुणाल कुमार, अब्दुल कादिर, शेखर कुमार, अर्चना भारती, सिंधु कुमारी, अवधेश कुमार, दीपक कुमार, नूतन सिंहा, मीरा कुमारी और विजेन्द्र कुमार झा ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि दी।

चर्चा के दौरान सामुदायिक सहभागिता की भूमिका, सामाजिक विकास और छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने सामुदायिक सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सुधार में होने वाले सकारात्मक बदलावों पर जोर दिया।

प्रधानाध्यापक बिन्देश्वर साह ने कहा, “लाला लाजपत राय ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अमूल्य भूमिका निभाई। सामुदायिक सहभागिता से प्रेरणा लेकर हम अपने समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकते हैं।”

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए