कटरा में डकैती के दौरान महिला की हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग

कटरा। कटरा थाना क्षेत्र के बखरी गांव में अपराधियों ने डकैती के दौरान नथुनी शर्मा के घर पर हमला कर उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार से मिलकर जदयू नेता प्रभात किरण ने सांत्वना दी और पुलिस प्रशासन से परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।
जदयू नेता प्रभात किरण ने घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा, “महीने भर पहले इसी गांव में दो और घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अपराधियों का बढ़ा हुआ मनोबल इसी का परिणाम है।” उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर उच्चस्तरीय जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करने का आश्वासन दिया।
घटना के बाद जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. इफ्तेखार आलम, युवा नेता कुणाल सिंह, जवाहर लाल हाथी, गोपी सिंह, नीरज कुमार सोनू, सुभाष मिश्रा, भाजपा नेता सुधांशु जी, राणा रणधीर सिंह समेत अन्य नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
नेताओं ने स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी और घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला