महाकुंभ भगदड़ पर बिहार में तेज हुई सियासत! 

तेजस्वी यादव ने जताया दुःख तो पप्पू यादव उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार पर उखड़े 

द न्यूज 15 ब्यूरो 

प्रयागराज/पटना। प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हुए हादसे पर बिहार में सियासत तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मरे श्रद्धालुओं के परिजनों को ढांढस बंधाया है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने हादसा बदइंतजामी की वजह से बताते हुए कहा कि हिन्दुओं के ठेकेदार बने घूमेंगे एक महाकुंभ नहीं कराया जा रहा है। पप्पू यादव ने बीजेपी सरकारों को फरेबियों की सरकार बताया है।

उन्होंने कहा है कि 2013 में एक मुसलमान आजम खान कुंभ की व्यवस्था संभाल रहे थे। कुछ नहीं हुआ। उन्होंने व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग करते हुए  श्रद्धालुओं की फ्लाइट्स ट्रेनों के टिकट का रेट कर करने की मांग की है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने भी हादसा कुव्यवस्था होने के चलते होने की बात कही है। बिहार में इस हादसे का भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। ट्रेनों में  रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों की ट्रेन छूट जा रही है और जनरल टिकट लेने वाले यात्री रिजर्वेशन कर जा रहे हैं। उधर कैमूर जिले के कुंदरा क्षेत्र में एनएच-19 पर महा जाम लग गया। कोई 24 घंटा फंसा रहा तो कोई 72 घंटे।
दरअसल प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने के 17 श्रद्धालुओं के मरने की खबर है और 50 से अधिक लोग घायल हैं। यह हादसा संगम नोज में स्नान करने के चलते हुआ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मोनी अमावस्या पर महाकुंभ में उमड़ी भीड़ दो बजे के करीब बेरिकेड लांघकर आगे बढ़ गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। नागाओं के स्नान करने की खबर से भी भगदड़ मचने की बता सामने आ रही है।
  • Related Posts

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    शरद पवार के नेतृत्व वाली NCP(SP) ने सोमवार…

    Continue reading
    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    सपा चीफ अखिलेश यादव को मंगलवार को तब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज होगा रेप का मामला ?

    चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दर्ज होगा रेप का मामला ?

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, ‘हमारे संविधान…’

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर धनराज नथवानी बोले, ‘जल्द से जल्द…’

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

    इंडिया गठबंधन के मार्च में नवीन पटनायक ने किया सरप्राइज, 2 दलों ने बनाई दूरी

    आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, कहा – ‘हमें क्यों रोका 

    आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, कहा – ‘हमें क्यों रोका