दरभंगा से मुंबई और दिल्ली सहित 5 शहरों की फ्लाइट कैंसिल

 एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

 दरभंगा। सोमवार को खराब मौसम का असर दरभंगा एयरपोर्ट पर देखने को मिला। घने कुहासे के कारण मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद की उड़ानों समेत कुल 14 विमानों का आवागमन प्रभावित हुआ। सुबह से ही यात्री, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, अपनी-अपनी फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन उड़ानों के रद्द होने से उनमें हताशा और आक्रोश फैल गया।
सुबह 11 बजे मुंबई की फ्लाइट अचानक रद्द करने की घोषणा ने यात्रियों को परेशान कर दिया। दोपहर 12 बजे तक इंडिगो और स्पाइसजेट की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। गुस्साए यात्रियों ने एयरलाइन सेवाओं के खिलाफ करीब 30 मिनट तक विरोध जताया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
यात्रियों के पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा, तो कई लोग मायूस होकर घर लौट गए। इमरजेंसी के हालात में कुछ यात्रियों ने जल्दबाजी में पटना एयरपोर्ट से टिकट बुक कर अपनी यात्रा पूरी करने की कोशिश की।
सुपौल जिले के निवासी अनुराग ठाकुर ने बताया कि वे सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। 11 बजे अचानक फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिली। उन्होंने कहा, “रविवार को आठ हजार रुपये में टिकट बुक कराया था, लेकिन अब पटना एयरपोर्ट से 10 हजार रुपये में टिकट लेना पड़ रहा है।”
इसी तरह, समस्तीपुर जिले के नसीम साह ने कहा कि फ्लाइट रद्द होने से भारी असुविधा हुई। वहीं, कोलकाता जाने वाले वैशाली जिले के आकाश कुमार, अभिषेक आनंद और सरोज कुमार ने बताया कि उन्हें अगले दिन सुबह 10 बजे कोलकाता में क्रिकेट शो में भाग लेना था, लेकिन फ्लाइट रद्द होने के कारण उनकी योजना प्रभावित हो गई।
एयरलाइन कंपनियों ने खराब मौसम को उड़ानों के रद्द होने का मुख्य कारण बताया है। हालांकि, इस अचानक फैसले ने यात्रियों को न केवल वित्तीय नुकसान पहुंचाया, बल्कि उनकी योजनाओं पर भी असर डाला।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’