द्वारका में धूमधाम से मनाई गई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128वीं जयंती

नई दिल्ली । द्वारका सेक्टर तीन स्थित मधु विहार सोलंकी मार्केट के आरडब्ल्यूए सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 128वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर पालम व द्वारका के सभी आरडब्ल्यूए के प्रधान, मार्केट के व्यवसायी व अन्य लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रत्येक वर्ष की भांति राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने दीप प्रज्वलित कर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं उन्हें नमन कर उने स्मरण किया।

इस बार मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के एक राष्ट्रीय अखबार के ब्यूरो हेड रविशंकर तिवारी ने कई अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन में सोलंकी का साथ दिया।
गौरतलब है कि रविशंकर तिवारी यमुना सफाई अभियान को अपना संकल्प बनाकर सरकार से इतर भिक्षाटन कर यमुना की सफाई में योगदान दे रहे है। यमुना सफाई अभियान की रूपरेखा लोगों के सम्मुख रखते हुए उन्होंने सभा कक्ष में भिक्षाटन भी किया । इनके कार्य की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने इनके कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की।
सभा में उपस्थित फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के महा सचिव एडवोकेट राकेश कुमार ने नेताजी के कार्यों का उल्लेख करते हुए युवाओं को उनके पद चिन्हों से प्रेरणा लेने की बात कही। आर डब्ल्यू ए के महा सचिव जगदीश नैनवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के संयोजक तथा आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि हमारे महान सपूत स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा आजाद कराए गए देश को भ्रष्टाचार से मुक्त रखने का प्रयास करना चाहिए।
सभा में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के अतिरिक्त अशोक अग्रवाल,डॉ सुरेंद्र झा,रमेश खटाना,अन्नपूर्णा राणा, रामदर्श अग्रवाल, पवन कुमार, राम विलास गिरी,मनीष जैन,सरदार प्रेम प्रभाकर, हरिराज चौहान, केदारनाथ शर्मा, प्रभाकर,सुरेश लाला, हरिशंद्र राय, प्रधान सतीश जैन,डॉ समदर्शी, रामअवतार शर्मा, सुरेश हुड्डा, जी बी पाठक ,प्रमोद गोयल एवं महिपालपुर से जगदीश सहरावत मौजूद थे।

  • Related Posts

    नहीं रहे बिजनौर की शान सुभाष कश्यप

    जनपद बिजनौर की खुशबू ,संविधान विशेषज्ञ पदम श्री…

    Continue reading
    स्वतंत्रता लोकतंत्र व समाजवाद के योद्धा मधु लिमये

    प्रोफेसर राजकुमार जैन स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा समाजवादी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

    • By TN15
    • June 7, 2026
    सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

    ‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

    • By TN15
    • June 7, 2026
    ‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

    LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

    • By TN15
    • June 7, 2026
    LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

    JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

    • By TN15
    • June 7, 2026
    JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

     आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

    • By TN15
    • June 7, 2026
     आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

    अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

    • By TN15
    • June 7, 2026
    अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ