कांग्रेस के रास्ते पर भाजपा, सीबीआई, ईडी भी आएंगे चुनाव लड़ने : अखिलेश

रायबरेली| समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े कई नेताओं पर आयकर के छापेमारी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं और कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह बर्ताव कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव होने जा रहा है यहां पर अभी आईटी टीम आई है अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) वाले भी आएंगे। अखिलेश यादव ने शनिवार को रायबरेली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा कांग्रेस की तरह बर्ताव कर रही है। अभी आईटी टीम आई है अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) वाले भी आएंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास पहले से जानकारी थी तो पहले कार्रवाई करनी चाहिए थी। चुनाव से दो महीने पहले ये कार्रवाई हो रही है। जो कि दिखाता है कि आईटी और सीबीआई वाले भी चुनाव लड़ने आएंगे।”

अखिलेश यादव ने कहा कि इसके पहले कांग्रेस भी लोगों को डराने के लिए के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करती रही है। वही रास्ते पर भाजपा भी चल रही है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को लगातार परेशनियां दी है। इस पार्टी ने दिक्कत, जिल्लत, किल्लत दी है। ठोको राज और बुलडोजर राज में ईज आफ क्राइम बहुत आगे है। आम जनता को सरकार ने अपमानित किया है। तीन नये किसान कानून लाए गये। जब वोट का डर सताया तभी कानून वापस भी हो गये। किसानों को जीप से कुचल दिया गया। जाचं रिपोर्ट सामने है।

उन्होंने कहा, “दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दोषियों पर बुलडोजर नहीं चला है। चुनाव आते ही धार्मिक चश्मा लगा लेते है। जनता परिवर्तन करेगी। जनता और पिछड़ो को भाजपा ने धोखा दिया है। निषादों के हक छिनने का काम इन्होंने किया हैं। यूपी में जैसे-जैसे भाजपा को अपनी हार सताएगी। वैसे बड़े-बड़े नेता इस ओर रूख करेगी। इनकम टैक्स वाले आएंगे। ईडी आएगी। इसके बावजूद साइकिल की रफ्तार कम नहीं होगी। चुनाव से पहले ही छापेमारी क्यों की जा रही है। कोई भी इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। आजम खां पर कितने मुकदमें लगे है। किसानों पर कितने मुकदमें लगे है। यह कोई नया तरीका नहीं है। कांग्रेस का अगर पुराना इतिहास देखेंगे। इन्हें तरीकों से लोगों को डराते रहे हैं। वही रास्ते पर भाजपा भी चल रही है।”

ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी पार्टी के नेताओं तथा कारोबारियों के आवास तथा प्रतिष्ठानों पर शनिवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आगरा, मैनपुरी, लखनऊ तथा मऊ में इन नेताओं तथा कारोबारियों के ठिकानों पर कई टीमें शनिवार तड़के से छानबीन में लगी हैं। पार्टी के सहयोगी मनोज यादव तथा जैनेन्द्र यादव के साथ ही पार्टी के प्रवक्ता राजीव राय के ठिकानों पर सर्वे चल रहा है।

Related Posts

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने विधानसभा चुनाव…

Continue reading
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को देश…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन