रामराज के संकल्प के साथ सुवेंदु अधिकारी का हिंदुत्व पर जोर, ममता सरकार पर साधा निशाना

रानीगंज: शुक्रवार को न्यू एगारा में भाजपा जिला युवा सचिव अभिक मंडल के नेतृत्व में आयोजित श्रीराम मूर्ति पूजा, हवन, भजन एवं नर नारायण सेवा कार्यक्रम में राज्य के विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर स्थानीय विधायक अग्निमित्रा पाल, कुल्टी विधायक डॉ. अजय पोद्दार, शालतोड़ विधायक चंदना बाउरी, बांकुड़ा विधायक नीलाद्री शेखर दाना और अन्य भाजपा नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सुवेंदु अधिकारी ने पूजा-अर्चना के बाद रामराज के संकल्प को मजबूत करने और हिंदुओं को संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर हिंदू भारत में एकजुट नहीं हुए, तो उनकी स्थिति भी खराब हो सकती है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश, पाकिस्तान और अन्य देशों में हिंदुओं की संख्या तेजी से घट रही है, और यह चिंता का विषय है।

सुवेंदु अधिकारी ने 2026 के विधानसभा चुनाव को धार्मिक मुद्दों पर लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सनातन धर्म और हिंदुत्व के मुद्दों पर केंद्रित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह हिंदी और बांग्ला भाषियों के बीच फूट डालने की कोशिश कर रही हैं और घुसपैठियों को संरक्षण दे रही हैं।
सुवेंदु अधिकारी ने शिल्पांचल में चल रहे अवैध कोयला और बालू खनन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दामोदर और अजय नदियों को तृणमूल सरकार अपनी संपत्ति समझती है और अवैध कारोबार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि थानों में करोड़ों रुपये की अवैध वसूली हो रही है और पांडेश्वर के विधायक नरेंद्र चक्रवर्ती पर ऊपरी स्तर तक पैसा पहुंचाने का सीधा आरोप लगाया।
कार्यक्रम में अग्निमित्रा पाल और जिला अध्यक्ष बप्पा दे ने हिंदुओं को संगठित होने और रामराज का संकल्प लेने का आह्वान किया। बप्पा दे ने बताया कि कार्यक्रम से पहले कुछ असामाजिक तत्वों ने बैनर और पोस्टरों को फाड़ दिया, लेकिन इसके बावजूद यह आयोजन सफल रहा।
सुवेंदु अधिकारी के भाषण ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा आगामी चुनावों में हिंदुत्व के मुद्दे को केंद्र में रखकर अपना अभियान चलाएगी। साथ ही, उन्होंने ममता सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, घुसपैठ और अवैध कारोबार जैसे गंभीर आरोप लगाकर पार्टी के इरादे स्पष्ट कर दिए।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026