गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व पर तख्त श्रीहरिमंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री

दीपक कुमार तिवारी

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व पर तख्त श्रीहरिमंदिर पटना साहिब में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा परिसर में मत्था टेककर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान देशभर से आए जत्थेदारों और श्रीहरिमंदिर जी प्रबंधक कमिटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा बाल लीला मैणी संगत में भी मत्था टेका और प्रार्थना की।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह, महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े, पुलिस महानिरीक्षक गरिमा मलिक, पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण, श्रद्धालु, सेवादार और सिख संगत कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और गुरु महाराज की शिक्षाओं को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?