सहेली के भाई ने पहले चाट-समोसा खिलाकर झूठे प्यार में फंसाया, फिर अकेली पाकर करता था रेप

 अब शादी से मुकर गया बॉयफ्रेंड

जमुई। बिहार के जमुई से प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है। यहां युवक ने पहले चाट-समोसा खिलाकर लड़की को झूठे प्यार में फंसाया, फिर अकेली पाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देता रहा। लड़की ने जब शादी का दवाब बनाया तो आरोपी ने घर बुलाकर उसकी मांग में सिंदूर लगाया और अब दूसरी शादी रचाने की तैयारी कर रहा है। अब पीड़ित लड़की ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
दरअसल, जमुई नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी सन्टून मोदी के बेटे सूरज मोदी पर एक युवती ने पहले चाट-समोसा खिलाकर प्यार के जाल में फंसाने और फिर शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण करने का आरोप लगाया है लेकिन अब शादी करने से इनकार कर रहा है।
पीड़ित लड़की ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि वह उच्च विद्यालय जमुई बाजार जवाहर हाई स्कूल में नवम वर्ग की छात्रा थी और उसी क्लास में छात्रा चंदा कुमारी उसकी सहेली थी। जिसे स्कूल पहुंचाने और ले जाने के लिए उसका भाई सूरज कुमार मोदी आता था।
इसी दौरान नाबालिग छात्रा की जान पहचान सूरज कुमार मोदी से हुई। इस दौरान युवक अक्सर स्कूल में चाट समोसा लेकर आता था और लड़की को भी खिलाया कराता था। दोनों के बीच नजदिकी बढ़ने लगी और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। युवक ने लड़की को बात करने के लिए एक मोबाइल भी दिया था।
11 जुलाई 2023 को दिन के 12 बजे लड़की घर पर अकेली थी। उसके मां और पिताजी खेत में गये हुए थे। इसी बीच सूरज कुमार मोदी लड़की के घर पर पहुंच गया और लड़की को अकेली पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। जब लड़की के माता-पिता घर पहुंचे तो उसने घटना की जानकारी दी।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की