स्व. सुखदेव राय की 29वीं पुण्यतिथि: समाजवाद पर चिंतन और सेवा का संदेश

मोहन कुमार सुधांशु / वैशाली।

लोदीपुर के पूर्व मुखिया और प्रखर समाजसेवी स्व. सुखदेव राय की 29वीं पुण्यतिथि पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. राय के पुत्र व लोदीपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार ने परिवार संग वैदिक हवन और शांति यज्ञ से की। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने स्व. राय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

समारोह में पूर्व मंत्री वीणा शाही ने समाजवाद के गिरते महत्व पर चिंता जताते हुए कहा, “आज समाजवाद केवल चर्चा का विषय बनकर रह गया है। युवाओं को बुजुर्गों की सेवा से प्रेरणा लेते हुए स्वच्छ और संगठित समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।”

पूर्व शिक्षक जीतू राय ने स्व. राय के शिक्षा के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से गांव में शिक्षा की अलख जगी। शिक्षाविद और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. दुखित प्रसाद सिंह ने कहा, “सुखदेव राय का जीवन समाज के लिए मिसाल था। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।”

कार्यक्रम में महुआ विधायक मुकेश रौशन, प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह, राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन और कई अन्य नेताओं व शिक्षाविदों ने अपने विचार साझा किए। सभी ने समाज सुधार और बुजुर्गों की सेवा पर जोर दिया।

  • Related Posts

    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर कर्नाटक सरकार…

    Continue reading
    उद्धव के बाद अब शरद पवार गुट में टूट की बारी? पार्टी ने माना 
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी में बगावत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामपुर में योगी सरकार ने खत्म की 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा, आजम खान केस में कर रहे थे पैरवी

    • By TN15
    • June 20, 2026
    रामपुर में योगी सरकार ने खत्म की 6 शासकीय अधिवक्ताओं की सेवा, आजम खान केस में कर रहे थे पैरवी

    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    • By TN15
    • June 20, 2026
    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’

    दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर सीट को लेकर हिंसक झड़प, युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमाशा देखते रहे लोग

    UP: सरकारी स्‍कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए गुड न्‍यूज, रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने की तैयारी

    • By TN15
    • June 20, 2026
    UP: सरकारी स्‍कूलों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए गुड न्‍यूज, रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने की तैयारी

    भूमिया देवी संकटमोचन हनुमान मंदिर में शिवसेना का 60 वां दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

    • By TN15
    • June 20, 2026
    भूमिया देवी संकटमोचन हनुमान मंदिर में शिवसेना का 60 वां दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया