19 से 24 दिसंबर तक ‘प्रशासन गांव की ओर’ चलाया जाएगा अभियान : उपायुक्त

जिला में सुशासन सप्ताह मनाते हुए हर गांव में सुनी जाएंगीं समस्याएं

करनाल (विसु)। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाते हुए ‘प्रशासन गांव की ओर’ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी जिला के प्रत्येक गांव को कवर करेंगे और लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इन समस्याओं के निपटान के लिए जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य है कि सरकार द्वारा जनहित में चलाई गई योजनाओं का लाभ समय पर मिले और जनता की समस्याओं का निपटान भी तय समय में हो। इस अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। गांवों में जन प्रतिनिधि, खंड विकास एवं पंचायत विभाग तथा राजस्व विभाग के साथ-साथ अन्य विभाग भी आमजन के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनेंगे और मौके पर इन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। इन समस्याओं का पूरा रिकॉर्ड जिला स्तर पर भी एकत्रित किया जाएगा, इसके लिए जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार को निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?