बन्दरा के सिमरा में बोलेरो-पिकअप की जोरदार भिड़ंत,आधा दर्जन सवार जख्मी

-बोलेरो के उड़े परखच्चे
-घायलों में हैं प्रायः मुशहरी थाना क्षेत्र के
-पुलिस कर रही आवश्यक कार्यवाई

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। पीयर थाना क्षेत्र के पिलखी-मैठी मुख्य पथ में मंगलवार की शाम सिमरा भट्ठा के समीप पिकअप एवं बोलेरो गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गयी।इस दौरान बोलेरो गाड़ी की परखच्चे उड़ गए। हादसे में करीब आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुटी। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया।जिसमें 3 की हालत गम्भीर बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ज्यादा घायलों में बच्ची सहित 3 महिलाएं शामिल है,जबकि बच्चा,पुरुष सहित 3 यात्री चोटिल हैं। घायलों में ज्यादातर मुशहरी थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।यह सभी बोलेरो गाड़ी से पीयर थाना क्षेत्र के नूनफारा पंचायत क्षेत्र में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। लोगों ने बताया कि उत्तर दिशा से बोलेरो एवं दक्षिण दिशा से पिकअप आ रही थी।दोनों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गयी।सूचना पर पीयर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनाक्रम के संदर्भ में पीयर थानाध्यक्ष पंकज यादव ने देर शाम बताया कि बोलेरो-पिकअप की जोरदार भिड़ंत की घटना में करीब आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए।जिनका तत्काल इलाज स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया।सभी जख्मी खतरे से बाहर हैं।जख्मी लोग मुशहरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जो बोलेरो से नूनफारा जा रहे थे। वहीं पिकअप सिमरा का बताया गया है। मामले में आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’