गुलदार देखे जाने से लोगों में भय व्याप्त, पिंजरा लगवाने की मांग

कई बार अवगत करने के बाद भी नहीं खुल रही वन विभाग की नींद।

किरतपुर (बिजनौर) । कुछ दिन पूर्व से क्षेत्र के गांव उमरी में आबादी के आसपास तो कभी आबादी से कुछ मीटर दूरी पर गुलदार देखे जाना चर्चाओं में है।अवगत कराने के बाद भी वन विभाग कोई शुद्ध लेने के लिए तैयार नहीं है जिससे साफ होता है कि वन विभाग किसी घटना का इंतजार कर रहा है।
बुधवार को क्षेत्र के गांव उमरी निवासी किसान विजयपाल सैनी अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी व पुत्र मोनू सैनी के साथ गांव से एक किमी कि दूरी पर अपनी खेती में संबंधित कार्य कर रहा था। इस बीच उन्हें गुलदार होने की आहट हुई।विजयपाल ने जब चंद कदमों की दूरी पर देखा तो उन्हें एक काफी बड़ा गुलदार का बच्चा दिखाई दिया। यह देख वह घबरा गए और उन्होंने अपने पुत्र मोनू सैनी को आवाज़ लगाई मोनू सैनी ने कुछ दूरी से उक्त गुलदार के बच्चे का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया।उक्त मामले की जानकारी उन्होंने गांव में दी तो गांव से कुछ लोग जंगल पहुंचे तथा इकट्ठा होकर गुलदार को देखने पहुंचे।लेकिन तब तक गुलदार का बच्चा वहां से फरार हो गया था।लोगों का दावा है कि जब गुलदार का बच्चा वहां पर दिखाई दिया है तो मादीन गुलदार वहीं कहीं आसपास में ही है।वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार पकड़वाने की मांग की है।बता दे कि क्षेत्र के गांव उमरी में पूर्व में कई बार गांव के आसपास गुलदार देखा जा चुका है। जिसका समाचार कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित भी किया गया है। जिसकी जानकारी वन विभाग के दरोगा नीतीश कुमार को दी गई है।लेकिन वन विभाग दरोगा नीतीश कुमार झूठे आश्वासन देते रहते हैं। जिससे साफ होता है कि वन विभाग किसी घटना के इंतजार में है।
इस संबंध में आज जब हमने वन विभाग दरोगा नीतीश कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि वहां के कुछ लोगों को इस संबंध में एक एप्लीकेशन लिखकर रेंज ऑफिस नजीबाबाद में देनी होगी। उसके उन्होंने बताया कि पास के ही गांव बाहुपूरा में पिंजरा रखा हुआ है वहां से पिंजरा उठवा ले हम वहां पर पहुंच कर पिंजरे को सेट कर देंगे।

  • Related Posts

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    वाराणसी में हाल ही में एक वीडियो वायरल…

    Continue reading
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी