योगी जी को 2027 में हैट्रिक लगाने से रोक पाना अखिलेश के लिए मुश्किल ही नहीं न मुमकिन सा है ।

अफसार मंसूरी

योगी जी को यूपी की सत्ता से हटा पाना किसी भी राजनैतिक दल के लिए फिलहाल मुश्किल सा होता दिखाई दे रहा है खासकर यूपी की मुख्य विपक्षी पारटी समाजवादी के लिए। आज के दौर में भाजपा में मोदी जी को अगर छोड़ दिया जाये तो शायद ही योगी जी से बड़ा कोई हिन्दुत्व का चेहरा हो। यूपी की राजनीति में कभी उमाभारती और विनय कटियार जैसे हिन्दू वादी नेताओं की तूती बोलती थी मगर आज के दौर में यूपी में योगी से बड़ा कोई भी नेता योगी जी के आसपास भी नहीं दिखाई दे रहा है। अगर बात 2027 विधानसभा चुनाव की जाये तो योगी जी का अपना खुद का करिश्माई नेतृत्व और खुद का चेहरा ही काफी है। हिन्दुत्व और सनातन संस्कृति को बचाने के नाम पर अगर 2027 का चुनाव योगी जी ने कर दिया तो अखिलेश यादव के लिए सत्ता में वापसी कर पाना मुश्किल होगा। 2024 लोकसभा चुनाव में अति उत्साहित अखिलेश यादव के लिए 2027 विधानसभा चुनाव ठीक विपरीत परिस्थितियों बाला होगा। जिसके ताजा नतीजे हाल ही में हुये विधानसभा की 9 सीटों पर हुये उप चुनाव। एक तरफ भाजपा को भली भाँति पता है कि 2027 का विधानसभा चुनाव जीतना उसके लिए जयादा मुश्किल नहीं है वह अकेले अपने दम पर सत्ता में वापसी कर सकती है मगर फिर भी भाजपा की एक बात बहुत अचछी लगती है कि वह अपने सहयोगी पार्टियाँ को साथ में लेकर चुनाव में उतरती है। ये छोटे छोटे दल चाहे अपने दम पर चुनाव में 2,4 सीट भी नहीं जीत सकते हैं मगर ये अलग होकर चुनाव मैदान में आ गये तो ये 10,20 सीटों का नुकसान जरूर कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियों को ये बात समझ में कयों नहीं आती है कि अगर हमें योगी जी को और भाजपा को सत्ता में बने रहने से रोकना है तो सभी विपक्षी पार्टियों को एक जुट होकर ही योगीजी को सत्ता से हटा सकते हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव बगैर किसी बडे़ दल के साथ गठबंधन करके सत्ता में वापसी नहीं कर सकते हैं। वही दूसरी तरफ चन्द्र शेखर जी को भी भली भाँति समझ लेना चाहिए चाहिए कि अभी अकेले अपने दम पर 2027 में मुख्यमंत्री बन जायेगें। बेशक चन्द्र शेखर जी दलित मुस्लिम और पिछड़ों की खुलकर आवाज उठाते हो मगर सत्ता की कुर्सी तक पहुचने के लिए उन्हें भी गठबंधन की राजनीति करनी पड़ेगी। अखिलेश और चन्द्र शेखर दोनों ही नेताओं की नजर मुस्लिम वोट पर टिकी है मगर इन दोनों नेताओं को अब भली भाँति समझ लेना चाहिए कि मुस्लिम समाज भी ओवैसी को वोट करने लगा है मेरा मानना है कि अगर 2027 में इन दोनों नेताओं ने ओवैसी से गठबंधन करके चुनाव लडा तो मुस्लिम समाज का एक बड़ा वोट इनके पक्ष में आ सकता है। अगर अखिलेश यादव अकेला चलो की राजनीति करते हैं तो यह उनके लिए घातक साबित होगा और ऐसे में चन्द्र शेखर, कांग्रेस और ओवैसी को एक जुट होकर लडना होगा। अतः यही कहना चाहूंगा अगर योगी जी की हैट्रिक को विपक्षी पार्टियां रोकना चाहती है तो एक बडे़ गठबंधन की जरूरत है।

  • Related Posts

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    आरएसएस को कैसे नाराज कर सकते हैं योगी…

    Continue reading
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    हर आंदोलन में नक्सली का एक नया शब्द…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’

    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक