मनुष्य सृष्टि रूपी कल्पवृक्ष की आयु पूरी हुई, अब नई दुनिया की स्थापना में परमात्मा का मददगार बनने का समय

खानपुर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, समस्तीपुर के द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर के चौथे दिन समस्तीपुर से आई बीके सविता बहन ने मनुष्य सृष्टि रूपी कल्पवृक्ष के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जैसे हर वंश का अपना एक वंश-वृक्ष होता है, जिसमें उस वंश के सभी पूर्वजों व अग्रजों के कार्यकाल का विवरण होता है। वैसे ही मनुष्य सृष्टि रूपी कल्पवृक्ष इस विश्व के सभी प्रमुख धर्म की आत्माओं का संपूर्ण विवरण प्रदान करता है। इस वृक्ष के बीज स्वयं निराकार परमपिता परमात्मा शिव हैं। जो आकर इस सृष्टि के आदि-मध्य-अंत की नॉलेज देते हैं, इसलिए उन्हें जानी जाननहार एवं सर्वज्ञ भी कहते हैं। यह सृष्टि रूपी वृक्ष जब नया था तो देवी-देवताओं का राज्य था, सभी सुखी थे। कालांतर में यह सृष्टि रूपी कल्पवृक्ष भी लगभग सूख सा गया है क्योंकि इसमें सुख-शांति-प्रेम-आनंद का रस अब नहीं रह गया, सुख में भी दुःख ही समाया हुआ है। हर धर्म अपनी मूल धारणाओं से विरक्त होने लगा है। फलस्वरुप पापाचार, अत्याचार, अनाचार, भ्रष्टाचार और धर्म के नाम पर अधर्म फलने-फूलने लगा है। ऐसे धर्मग्लानि के समय जबकि इस कल्पवृक्ष की आयु 5000 वर्ष हो चुकी है, परमात्मा फिर से नई सतयुगी दुनिया की कलम लगाते हैं। अपने जीवन में सत्य-धर्म की धारणा कैसे हो, इसकी शिक्षा देते हैं। इस ज्ञान से पुरानी कलियुगी दुनिया का विनाश और नई स्वर्णिम दुनिया- एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सपनों के दैवी भारत की स्थापना होती है। अभी हम परमात्मा के इस कर्तव्य में साथी बनकर सृष्टि परिवर्तन के कार्य का साक्षी बनने का सौभाग्य सहज प्राप्त कर सकते हैं। जिन्हें हमने जन्म-जन्म पुकारा, अब वह हमारे लिए सहज उपलब्ध हैं। इस अवसर का लाभ उठाकर हम अपने जन्म-जन्म के भाग्य की जितनी लंबी लकीर खींचना चाहें, खींच सकते हैं। यह समय बहुत थोड़ा सा बचा हुआ है।

सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक जारी रहेगा।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी