मानवीय संवेदनाओं के विकास हेतु मानव श्रृंखला

 भागलपुर। सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर एवं पूरणमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर भागलपुर में मंगलवार को मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्रों एवं आचार्य के द्वारा मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के प्रति अत्याचार के विरोध में तथा मानवाधिकार के हनन होने के कारण मानव श्रृंखला के माध्यम से विरोध प्रदर्शन हमारा नैतिक दायित्व है। इस अवसर पर विभाग प्रमुख विनोद कुमार ने कहा कि बांग्लादेश के द्वारा हिंदुओं पर अत्याचार माता बहनों के अस्मिता लूटने के विरोध में विद्यालय के छोटे-छोटे भैया और बहनों में जो आक्रोश है वह विचारणीय है। मानवाधिकार आयोग से हम आग्रह करना चाहते हैं कि इस गंभीर विषय पर संज्ञान ली जाए। जिससे हिंदू भाई बहनों की रक्षा हो सके। इन्होंने कहा कि पूरे प्रांत में चलने वाले सभी सरस्वती विद्या मंदिर एवं शिशु मंदिर के द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पूरे भागलपुर में संचालित शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर के लगभग 6000 छात्रों के द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर बांग्लादेश के कुकृतियों का विरोध किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि आज के दौर में बांग्लादेश में मानवीय संवेदनाओं का अभाव हो गया है। मानवता, दया, क्षमा आदि सद्गुणों को त्याग कर अत्याचार कतई उचित नहीं है । इसका विरोध हम निरंतर करते रहेंगे। नरगा चौक से लेकर साहिबगंज तक मानव श्रृंखला छात्रों और आचार्य के द्वारा बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर शिशु मंदिर के प्रभारी ममता जायसवाल एवं विद्या मंदिर के प्रभारी अशोक कुमार मिश्र , सभी आचार्य बंधु भगिनी, पुष्कर झा एवं मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?