छात्रों को यूनिफॉर्म में आना होगा स्कूल

 पटना। बिहार के स्कूलों में अब छात्रों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए राज्य में अब मोबाइल वैन चलेगी जो स्कूलों में घूम कर बच्चों को कंप्यूटर की जानकारी देगी। इसके लिए डीएम को निर्देश दिया गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने कहा कि 1 अप्रैल से स्कूल खुलने के साथ ही छात्रों को पोशाक, कॉपी किताब, बैग सहित अन्य सामग्री दी जाएगी। छात्रों को स्कूल यूनिफार्म में आना अनिवार्य होगा जबकि शिक्षक भी सामान्य कपड़ों में स्कूल आयेंगे। स्कूल में शिक्षकों के जींस-टीशर्ट में आने से पूरी तरह से रोक है।
डॉ एस सिद्धार्थ ने जानकारी दी कि स्कूल छात्रों को पुस्तकालय से पुस्तक दी जाएगी जो वह पढ़ कर दो से तीन दिन में वापस करेंगे।इन किताबों की जिम्मेवारी प्रधानाध्यापक की होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मार्च से सभी स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाई जाएगी। स्कूल के स्वच्छ परिसर, शौचालय, कक्षा, छात्रों के आधार पर पुरस्कृत भी किया जायेगा। इसके साथ ही स्कूलों के लैब का निरीक्षण किया जायेगा उअर लैब में प्रैक्टिकल के सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
डॉ एस सिद्धार्थ ने बताया कि विशेष स्थिति में स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों को 15 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। आवेदन को वर्गवार विभाजित कर फिर ट्रान्सफर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शिक्षकों के स्थानान्तरण की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी ताकि शिस्ख्क अपनी पोस्टिंग वाली जगहों पर समय से पढ़ाना शुरू कर सके।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’