योगी के साथ सीरियस तो शाह के साथ मुस्कुराते नजर आए नीतीश

 ‘अगल-बगल’ पर बवाल मचना तय!

दीपक कुमार तिवारी

पटना/नई दिल्ली। देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम बने। शपथ ग्रहण समारोह मुंबई में हुआ। इस मौके पर पीएम मोदी, अमित शाह योगी आदित्यनाथ, नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान सबकी नजर नीतीश कुमार पर टिकी रही। शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार अलग-अलग तेवर में नजर आए। कभी वे मुस्कुरा रहे थे, तो कभी सीरियस नजर आ रहा थे। बिहार की सियासत में सबसे अधिक चर्चा ‘अगल-बगल’ पर हो रही है।
दरअसल, मुंबई में एक भव्य समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह उनका तीसरी बार मुख्यमंत्री बनना है। इस बार उनके साथ दो डिप्टी सीएम हैं। एकनाथ शिंदे और अजित पवार। शपथ ग्रहण समारोह में राजनीति, बिजनेस, बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति इस समारोह की शोभा बढ़ा रही थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी समारोह में मौजूद रहे। दोनों नेताओं को मंच पर एक साथ बैठे देखा गया। इसके बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है।
शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के अगल-बगल दो मुख्यमंत्री बैठे थे। नीतीश कुमार के एक तरफ आंध्रपदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठे थे। यानी दोनों नेताओं के बीच में नीतीश कुमार बैठे थे। इस दौरान बिहार सीएम, योगी आदित्यनाथ से बात करते हुए नजर आ रहे थे। नीतीश कुमार योगी आदित्यनाथ से जब बात कर रहे थे, तब भी सीरियस नजर आ रहे हैं। अगर चुपचाप बैठे हैं, तब भी सीरियस दिख रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि दोनों नेताओं के बीच किस मुद्दे पर बात हुई कि नीतीश कुमार सीरियस होकर शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर मंथन कर रहे थे।
ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार हर समय सीरियस नजर आए। जब मंच पर नेता आ रहे थे, और एक दूसरे से मुलाकात कर रहे थे, तो नीतीश कुमार मुस्कुराकर अभिवादन कर रहे थे। वहीं जब नीतीश कुमार का सामना गृहमंत्री अमित शाह से हुआ तो उनका बॉडी लैंग्वेज ही बदल गया। दोनों नेता ऐसे मिल रहे थे, मानो लंबे अर्से बाद दो रिश्तेदारों की मुलाकात हो रही हो। नीतीश कुमार और अमित शाह, दोनों एक दूसरे को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ लिया और मुस्कुरा कर बात कर रहे थे। जब दोनों नेता बात कर रहे थे, तब बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।
एक तरह से कहा जाए तो मुंबई से बीजेपी ने संदेश दे दिया कि अब अगला टार्गेट बिहार है। नीतीश कुमार को मंच भाव देकर ये भी संदेश दिया कि नीतीश कुमार ही बिहार में एनडीए के नेता हैं, साथ ही परोक्ष रुप से ये भी बताने की कोशिश किया कि अगर महाराष्ट्र जैसा बिहार में सियासी हालात होते हैं बीजेपी देवेन्द्र वाला दांव भी खेल सकती है। शायद इसी बात को लेकर नीतीश कुमार मंच पर मंथन कर रहे थे। खैर नीतीश, योगी आदित्यनाथ के साथ सिरियस क्यों थे, ये तो वही बताएंगे लेकिन अगल -बगल बैठने पर बिहार में सियासत होगी। साथ ही बिहार बीजेपी के नेता ‘योगी मॉडल’ की बात तो करेंगे ही। बता दें कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव हो सकता है।

  • Related Posts

    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर है। उद्धव…

    Continue reading
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘कांप क्यों रहे हो अखिलेश?’ डिंपल यादव का नाम लिखकर अब ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस 

    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    • By TN15
    • June 18, 2026
    BJP नेता हत्याकांड : बैरागीवाला में हालात होने लगे सामान्य, लौटने लगे परिवार, बंद घरों के खुले ताले

    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘जय श्रीराम बोलोगे, तभी मिलेगी पूड़ी…’, BJP नेता ने मुस्लिम से जबरन लगवाए धार्मिक नारे

    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    कांग्रेस में होगा शिवसेना UBT का विलय? संजय राउत का बयान बना 6 सांसदों के टूटने की वजह!

    स्वामी सहजानंद के गाँव देवा से राहुल सांकृत्यायन के गांव को निकली किसान-मज़दूर नौजवान चेतना यात्रा

    • By TN15
    • June 18, 2026
    स्वामी सहजानंद के गाँव देवा से राहुल सांकृत्यायन के गांव को निकली किसान-मज़दूर नौजवान चेतना यात्रा