जदयू को बड़ा झटका, पूर्व एमएलसी ने छोड़ी पार्टी

 दिया बड़ा

बिहार की ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई’ थी बहुरिया

-श्रद्धांजलि सभा में जुटे कई दिग्गज

 पटना। बिहार की वीरांगना ‘लक्ष्मीबाई’ के नाम से मशहूर पूर्व विधायिका स्वतंत्रता सेनानी स्व बहुरिया रामस्वरुपा देवी की 70वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। दारोगा राय पथ स्थित भारत सेवक समाज कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में न्यूज़ 22स्कोप के बिहार संपादक एस के राजीव, बिहार हिंदी साहित्य सम्मलेन के अध्यक्ष अनिल सुलभ, भाजपा के प्रवक्ता विनोद शर्मा मौजूद थे।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए न्यूज़ 22स्कोप के बिहार संपादक एस के राजीव ने कहा कि पूर्व विधायिका बहुरिया रामस्वरुपा देवी बिहार की वीरांगना ‘लक्ष्मीबाई’ के रूप में जानी जाती हैं। देश और समाज के प्रति अपनी जान की बाजी लगाने वाली बहुरिया पति के जेल जाने के बाद सविनय अवज्ञा आंदोलन में कूद गई। उन्होंने कहा कि वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थी। उन्होंने पटना विधान सभा पर तिरंगा फहराते समय अंग्रेजों की गोलियों से मारे गए सात शहीदों का बदला सारण में अगस्त क्रांति के दौरान सात अंग्रेज सैनिकों को मारकर लिया था।

बयान

 पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली पार्टी जदयू को एक बड़ा झटका लगा है। नीतीश कुमार की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने अपना इस्तीफा देने के बाद भी पार्टी या पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार से किसी तरह की शिकायत की बात नहीं कही लेकिन उन्होंने सीतामढ़ी के सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर पर बड़ा आरोप लगाया है। जदयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी रामेश्वर महतो ने सीतामढ़ी के सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी के सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर को मुख्यमंत्री ने राजनीति सिखाई, एमएलसी बनाया और उनकी इक्षा के अनुरूप लोकसभा का टिकट दे कर सांसद भी बनाया लेकिन वे उसी नीतीश कुमार और पार्टी के विरुद्ध में बोलते रहते हैं। लोकसभा चुनाव में उनके लिए हमने भी चुनाव प्रचार किया था और उनकी जीत के लिए दिन रात एक कर दिया था और वे मेरे बारे में भी क्षेत्र में भला बुरा बोलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब डॉ वरुण को टिकट दिया था तब देवेश चन्द्र ठाकुर ने नीतीश कुमार पर दस करोड़ में टिकट बेचने का आरोप लगाया था।
आज तक नीतीश कुमार पर एक रूपये इधर उधर करने का आरोप नहीं लगा है और देश में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो नीतीश कुमार पर आरोप लगा सके। पूर्व एमएलसी रामेश्वर महतो ने मुख्यमंत्री पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि अब वे पार्टी पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने पार्टी चलाने की जिम्मेवारी जिसके हाथ में दी है वह लोग सिर्फ अपने लोगों को सेट करने में लगे हुए हैं।

  • Related Posts

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading
    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!