श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंबेडकर स्टडी सर्किल का उद्घाटन

आधुनिक भारत के नवनिर्माण की आधारशिला हैं अंबेडकर के विचार – प्रो.नचिकेता सिंह

संविधान के क्रियान्वयन पर ज्यादा जोर होना चाहिए – प्रो. दुर्गेश नंदिनी

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में संविधान दिवस के अवसर पर अंबेडकर स्टडी सर्किल का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य था संविधान दिवस के अवसर पर अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए,समकालीन समय में उनके महत्व और प्रासंगिकता को रेखांकित करना.इस आयोजन के संयोजक डॉ.मनोज कुमार ने इसकी प्रारंभिक
भूमिका रखते हुए अंबेडकर स्टडी सर्किल के स्थापना, उसके प्रारूप और आगामी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी.

कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नचिकेता सिंह ने स्वागत वक्तव्य देते हुए कहा कि समकालीन समय में भी अंबेडकर के विचार प्रासंगिक हैं.हमें उसे सही से समझने और देखने की जरूरत है.अम्बेडकर ने शिक्षा,समता और बंधुत्व पर बल दिया.अप्प दीपो भव का भाव किसी भी समाज को आगे बढ़ाने में सहायक होता है.अम्बेडकर के विचार आधुनिक भारत के नवनिर्माण की आधारशिला हैं.
हिंदी विभाग की प्रो.अर्चना उपाध्याय ने संविधान में स्त्रियों के समानाधिकारों को अनेक अनुच्छेदों के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए कहा कि अम्बेडकर के विचारों ने स्त्रियों की चेतना को जागृत किया।

इस आयोजन की मुख्य अतिथि प्रो. दुर्गेश नंदिनी
(लोक प्रशासन विभाग, इग्नू) ने संविधान दिवस के दिन होने वाले इस आयोजन के महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आज हमें संविधान को ठीक से समझने के साथ, उसके क्रियान्वयन पर ज्यादा जोर देने की जरूरत है। हम सबका कर्तव्य है कि हम समाज में संविधान के अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान शुरू करें।ऐसे आयोजनों से हम इसे आगे बढ़ा सकते हैं।अम्बेडकर शिक्षित समाज पर बल देते थे,क्योंकि शिक्षित समाज ही दूसरों को शिक्षित कर सकता है.

राजनीति विज्ञान के प्रो. कुमार प्रशांत ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि संविधान दिवस के परिप्रेक्ष्य में ही इस आयोजन को न देखा जाए,बल्कि हमें सतत अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरत है.
इस आयोजन में अंबेडकर स्टडी सर्किल के सभी सदस्यों के साथ अनेक विभागों के शिक्षकों और विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में गरिमामय उपस्थिति रही.

  • Related Posts

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), जिला कमेटी गाजियाबाद…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए