बिहार उपचुनाव रिजल्ट: तरारी का ‘किंग’ कौन बनेगा?

 28 टेबल पर 11 राउंड -दांव पर 3 पार्टियों की इज्जत

 पटना। बिहार के भोजपुर जिले में तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को हुए मतदान के बाद अब मतगणना की बारी है। मतगणना राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय आरा में होगी। इसे लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। मतगणना स्थल पर एंट्री के लिए दो गेट बनाए गए हैं। पहला गेट चुनाव कर्मियों और पदाधिकारियों के लिए होगा। जबकि दूसरा गेट- मतगणना अभिकर्ता और अन्य संबंधित लोगों की आवाजाही के लिए रखा गया है। वहीं मतगणना के लिए कुल 28 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना 11 राउंड में होगी। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी, उसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे।
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। CRPF की 215 बटालियन के जवान तैनात हैं। सुरक्षा के लिए दो स्तरीय घेरा बनाया गया है।
ईवीएम की सुरक्षा और बाहरी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि ‘हमारे जवान किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम तनय सुल्तानिया ने बताया कि चुनाव और मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना का समय सुबह 8 बजे से निर्धारित है। सुरक्षा और लॉजिस्टिक व्यवस्था पर खास ध्यान दिया गया है।
तरारी विधानसभा उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि तीन लोगों के बीच मुकाबला माना जा रहा है। यहां से एनडीए की ओर से बीजेपी ने सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत को मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी तरफ ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से माले ने राजू यादव को प्रत्याशी बनाया। जबकि प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने किरण कुमारी को प्रत्याशी बनाया था।
23 नवंबर की सुबह ईवीएम खुलने के बाद जनता के फैसले का खुलासा होगा। पूरे क्षेत्र में चुनाव के नतीजों को लेकर उत्सुकता और उत्साह है। अब देखना यह है कि मतगणना के बाद तरारी को उसका नया विधायक कौन मिलेगा।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई