महिलाओं की कर्ज़ मुक्ति और अधिकारों की लड़ाई में तेज़ होगा संघर्ष

 बिहार विधानसभा के समक्ष 28 नवंबर को होगा विशाल प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड में ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी की उपस्थिति में सैकड़ों महिलाओं ने माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की मनमानी और महिलाओं पर हो रहे कर्ज़ के बोझ के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। मीना तिवारी ने घोषणा की कि 28 नवंबर को बिहार विधानसभा के सामने महिलाएं एक विशाल प्रदर्शन करेंगी। इस प्रदर्शन का उद्देश्य माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के अत्यधिक ब्याज और जबरन वसूली पर रोक लगाना, बिना सूद कर्ज उपलब्ध कराना, पुराने कर्जों की माफी, और जीविका कैडर को सरकारी मानदेय देने की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाना है।

संगठन ने सरकार से मांग की है कि बिहार में भी महिलाओं को हर महीने ₹3000 पेंशन दी जाए, जैसा झारखंड में लागू है। ऐपवा जिला सचिव रानी प्रसाद ने बताया कि इस आंदोलन के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, जीविका, आशाकर्मी, विद्यालय रसोइया और अन्य कामकाजी महिलाओं के अधिकारों के लिए व्यापक स्तर पर लड़ाई को तेज किया जाएगा।

#महिला_अधिकार #कर्जमुक्ति #बिहारविधानसभा #महिलाओंका_संघर्ष #माइक्रोफाइनेंस #ब्याजमाफी #बिहार

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!