सहारा निवेशकों के भुगतान को लेकर हेमंत सोरेन से मिले विश्व भारती जन सेवा संस्थान के कार्यकर्ता 

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव हेतु केंद्र सरकार हमेशा वादा करते रहती है लेकिन चुनाव खत्म हो जाने पर वे भुल जाते हैं जिसके कारण निवेशकों मे काफी नाराजगी है ।
सहारा समूह से पीड़ित निवेशक के लिए देश मे चार वर्षों से संघर्षरत विश्व भारती जनसेवा संस्थान के द्वारा एक पहल की गई है आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर विश्व भारती जनसेवा संस्थान के छः सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और सहारा के द्वारा ठगे गए आम जनता की पीड़ा को बताया । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विस्तृत रूप से जानने के बाद उन्होने कहा कि इण्डिया गठबंधन के सभी घटक दलों से सहारा मुद्दे पर हम बात करेंगे और सहारा पीड़ित निवेशकों के सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आवाज बुलंद करेंगे, उन्होने बताया कि थोड़ी देर मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सभा मे इन मुद्दो पर चर्चा करेंगे।
विश्व भारती जनसेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा,राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार कुशवाहा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव संतोष कुमार, अशोक राम,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, विजय सिहं ,राजा ने मिलकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन दिया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
विश्व भारती जनसेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि हमारी लड़ाई गरीब और कमजोर वर्ग के लिए है जो दल हमारा समर्थन करेगी सहारा के पीड़ित निवेशक उसको ही वोट देगें।
राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि आज की मुलाकात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ साकारात्मक पहल है हमने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा के सहारा निवेशकों को ठगने का सारा प्लान बताया ,कैसे सहारा चार कंपनियो का पैसा देने के बार छल रही है और बाकि कम्पनियों का पैसा कौन देगा ,जिस जमाकर्ता का देहांत हो गया है ,जिन्होने रिटायर्मेंट के बाद पेंशन योजना मे निवेश किया है उनका पैसा कौन देगा ,इस विधानसभा चुनाव मे जो निवेशकों का भुगतान कराएगा हमारा वोट उसी को जाएगा

  • Related Posts

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026
    • TN15TN15
    • November 17, 2026

    नारायणी देवी भग्गनका ओजस्विनी सम्मान भी प्रदान किया…

    Continue reading
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयोग के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस