सम्पादक श्री सम्मान’ से विभूषित होंगे श्री पारस कुंज

नेपाली शहादत-भूमि भागलपुर सिटी बिहार (भारत) । सोमवार ११ नवम्बर २०२४ । ‘युवा संगम’,‌ ‘अंगमेल’, ‘कथा’, ‘वामन के डेग’, ‘अंगदीप’ एवं ‘शब्दयात्रा’ जैसी सम्मानित पत्रिका के बहु प्रशंसित सम्पादक तथा गोपाल सिंह नेपाली आन्दोलन के राष्ट्रीय प्रणेता, वरिष्ठ पत्रकार कवि लघुकथाकार श्री पारस कुंज को, आगामी मंगलवार १९ नवम्बर २०२४ को हरदासचक खगड़िया में, ‘अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच खगड़िया, बिहार’ द्वारा आयोजित ‘तृतीय राष्ट्रीय महाधिवेशन २०२४’ में – ‘सम्पादक श्री सम्मान’ से विभूषित किया जाएगा ।
उक्त जानकारी देते हुए शब्दयात्रा भागलपुर के रवि आनन्द जैन ने बताया कि करीब दर्जनभर साझा संकलन के अलावा आकाशवाणी व दूरदर्शन से प्रसारण सहित श्री पारस कुंज की लघुकथा कविता गीत गजल संस्मरण एवं आलेख – अखण्ड भारत, अनुकृति, अनन्तिम, आत्मदृष्टि, आजकल, आनन्द रेखा, आर्यावर्त, आश्वस्त, ककसाड़, कथाबिंब, कलाकुंज भारती, कविकुंभ, छपते छपते उत्सव, जनशक्ति, जनसत्ता सबरंग, प्रदीप, प्रणाम पर्यटन, प्रभात खबर, दैनिक जागरण पुनर्नवा, दैनिक विश्वामित्र दीपावली विशेषांक, दि पब्लिक (काठमांडू नेपाल), नवल, नवजीवन, नवभारत टाइम्स, मुक्तांचल, मंगलदीप, माध्यम, माही संदेश, रचना उत्सव, लघुकथा कलश, वीणा, विश्व गाथा, शबरी,‌ शुभ तारिका, संग्रथन, संडे मेल, सन्मार्ग, सृजन महोत्सव, समय सुरभि अनंत, समाज प्रभा, संवदिया, सर्व भाषा, साहित्य कलश, साहित्य क्रान्ति, साहित्य यात्रा, साहित्योदय, हिन्दुस्तान प्रतिबिम्ब, हिमालिनी (काठमांडू नेपाल), हलन्त जैसी देश-विदेश की सैकड़ों पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं ।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व श्री पारस कुंज को – कवि रत्न,
वनफूल स्मृति पुरस्कार, लघुकथा रत्न, संस्कार भारती सम्मान, साहित्य रत्न, गजल श्री, गाँधी शांति सम्मान, राष्ट्रकवि दिनकर सम्मान, देवी प्रसाद गंगा प्रसाद सम्मान, सम्पादक श्री अलंकरण सहित दर्जनों प्रशस्ति-पत्र प्राप्त हो चुके हैं ।

  • Related Posts

    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’
    • TN15TN15
    • October 20, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading
    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत ने UN को लताड़ा, कहा- ‘पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    भारत ने UN को लताड़ा, कहा- ‘पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम’

    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा

    • By TN15
    • October 22, 2026
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    • By TN15
    • October 21, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’