पैसे के लेन-देन को लेकर युवक की हत्या करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। शुक्रवार को थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से उक्त अभियोग में नामित/वांछित अभियुक्त 1-पारूल पुत्र भूरा 2-अमित पासवान पुत्र मिथलेश पासवान व 3-अकरम पुत्र मोहम्मद जुबैर को थाना क्षेत्र के शमशान घाट अंडरपास के नीचे छिजारसी से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 03 चाकू (आलाकत्ल) बरामद किये गये है।

गुरुवार को वादी द्वारा थाना सेक्टर-63 पर तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त 1-पारूल 2-अमित पासवान 3-अकरम द्वारा दिनांक 06.11.2024 को वादी के पुत्र उम्र करीब 21 वर्ष के साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया गया एवं बीच-बचाव में आये उसके पुत्र के दोस्त पर भी चाकू से हमला कर दिया गया जिस कारण वादी के पुत्र की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कई पुलिस टीम का गठन किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों एवं मृतक युवक के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर दीपावली से 03 दिन पूर्व झगड़ा हो गया था, जिसमें मृतक ने घटना के मुख्य आरोपी पारूल के गाली-गलौच करने पर उसे थप्पड़ मार दिया था। उस दौरान आसपास के लोगों ने दोनो को समझाकर झगड़ा शांत करा दिया था। दिनांक 06.11.2024 को घटना के मुख्य आरोपी पारूल द्वारा बदला लेने की नियत से अपने साथियों 1-अमित पासवान 2-अकरम 3-सचिन नागर के साथ मिलकर ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के पास जान से मारने की नियत से मृतक युवक पर चाकूओ से हमला कर दिया गया था जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था तथा उसको बचाने के लिए आये उसके दोस्त पर भी आरोपियो द्वारा चाकू से जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल युवक उपचाराधीन है जिसकी स्थिति सामान्य है।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…