बहरी महादेव छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य

 आरा। बिहार के भोजपुर जिले के पीरो में स्थित है बहरी महादेव मंदिर। मंदिर परिसर में प्राचीन काल में बना एक सूर्य मंदिर भी स्थित है, जहां लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को संध्या का अर्घ्य दिया। इस दौरान मंदिर परिसर में पूजा समिति की ओर से सभी प्रकार की व्यवस्था की गई थी। बहरी महादेव मंदिर में छठ करने की मान्यता ये है कि यहां पूजा करने वाले सभी लोगों की मन्नतें पूरी होती हैं। श्रद्धालु यहां भक्ति भाव से छठ करने आते हैं। इस बार पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। उन्होंने भक्ति भाव से भगवान भास्कर की पूजा की।
बहरी महादेव मंदिर परिसर में अष्टदल कलश आकार का सूर्य मंदिर भी मौजूद है। कहा जाता है कि इस मंदिर को चेरो- खरवार ने बनवाया था। यहां एक बड़ा तालाब भी है, जिसमें छठ व्रती स्नान करते हैं। उसके बाद भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान करते हैं। ये मंदिर पीरो अनुमंडल मुख्यालय के से करीब तीन किलोमीटर दूर है। मंदिर परिसर में इस बार भीड़ को देखते हुए जेनरेटर, समुचित प्रकाश, चेंजिंग रूम, पेयजल की व्यवस्था और तालाब की बैरिकेडिंग की गई थी।
इसके अलावा सजावट और चलंत शौचालय के अलावा बाकी व्यवस्था जिला प्रशासन के स्तर पर की गई थी। दोपहर बाद से श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। उसके बाद उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। मान्यता है कि बहरी महादेव मंदिर का अपना विशेष महत्व है। यहां हर साल छठ में लोग पड़ोसी जिलों से भी छठ करने पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में करीब तीन एकड़ क्षेत्र में आम का बगीचा और बड़ा पोखरा घाट है। यहां सूर्य के नौ कलाओं से सुसज्जित अष्टदल कलशाकृत सूर्य मंदिर है। जिससे इस स्थान की महता और बढ़ जाती है।
छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ की वजह से यहां तिल रखने भर की जगह नहीं थी। जिला प्रशासन की ओर से कोई अनहोनी न हो इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ मंदिर परिसर में बैठकर छठ गीत गाते हुए छठी मैया की पूजा की। दिन- भर और रात भर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहेगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बहरी महादेव मंदिर में छठ करने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं।
पीरो अनुमंडल के अलावा भोजपुर जिले के कई गांव के लोग मंदिर परिसर में पहुंचे थे। छठ पूजा को लेकर महीने पर भर पहले तैयारी शुरू हो जाती है। उसके बाद छठ के दिन दोपहर बाद से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचने लगते हैं। उसके बाद पूजा शुरू होती है। श्रद्धालुओं ने आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर दिया है। अब सुबह में उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान करेंगे।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    Khan Sir News: खान सर को BJP ने बताया फ्रॉड, कहा- ‘इसका पाकिस्तान से…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Khan Sir News: खान सर को BJP ने बताया फ्रॉड, कहा- ‘इसका पाकिस्तान से…’

     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे

    • By TN15
    • June 17, 2026
     Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे

    शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    शिवसेना UBT छोड़ने वाले सांसदों के सामने संजय राउत ने रखी शर्त, ‘जिन्हें जाना है वो पहले…’

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या