भतीजे ने चाची को बीच सड़क पर तलवार से काट डाला

 मर्डर से इलाके में खलबली

 अररिया। भतीजे ने अपनी चाची को बीच सड़क तलवार से काट डाला। नरपतगंज में फतेहपुर पंचायत के झरकाहा गांव की घटना है। इस हत्याकांड में आरोपी पारस कुमार ने मामूली विवाद के बाद अपनी चाची ललिता देवी पर तलवार से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, घटनास्थल पर ही बाइक और हत्या में इस्तेमाल तलवार को छोड़ गया।
मृतका ललिता देवी के पति विनोद यादव पंजाब में मजदूरी करते हैं और परिवार उन्हीं की कमाई पर निर्भर है। मृतका के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। बताया जा रहा है कि ललिता देवी और उनके भतीजे के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।
घटना के दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी पारस कुमार गुस्से में आ गया और उसने अपनी चाची पर हमला कर दिया। आरोपी ने घर के पास ही मुख्य सड़क पर ललिता देवी पर तलवार से ताबड़तोड़ वार किया। हमले के बाद ललिता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सैकड़ों की तादाद में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए।
थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि परिवारिक विवाद के चलते भतीजे द्वारा चाची की हत्या का मामला आया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!