व्रतियों में बांटी साड़ी और पूजन सामग्री

समस्तीपुर। महान लोक आस्था के पर्व छठ के अवसर पर समाजसेवी सह युवा राजद जिला महासचिव अशोक यादव ने आज मोहनपुर स्थित अपने आवास पर एक मानवीय पहल करते हुए लगभग दो सौ छठ व्रतियों के बीच साड़ी और पूजन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने छठ पर्व को लोक आस्था का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है, जिसे सभी वर्गों के लोग मिलकर मनाते हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से इस प्रकार के प्रयासों से जरूरतमंद व्रतियों की मदद कर रहे हैं ताकि वे आर्थिक परेशानियों के बिना इस पवित्र पर्व का आनंद ले सकें।

इस अवसर पर समाजसेवी मो. रिज्जू इस्लाम उर्फ टी.टी बाबू, स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि सह जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, नगर पार्षद चंदन कुमार और छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश यादव भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में टी.टी बाबू और राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि छठ पर्व सामाजिक एकता और सद्भावना का प्रतीक है। यह महापर्व लोक मंगलकारी है और समाज में सभी विषमताओं को दूर कर एकता का संदेश देता है। उन्होंने छठ व्रतियों की सहायता को सबसे बड़ा पुनीत कार्य बताया और कहा कि इस तरह के मानवीय प्रयास समाज में सकारात्मक प्रभाव छोड़ते हैं।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!