72 महीने का प्यार… पांच दिन पहले शादी

 जीजा वाला एंगल आया सामने तो भागे-भागे पहुंचे एसएसपी के पास

 भागलपुर। बिहार के भागलपुर से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। शादी के बाद जब प्रेमी जोड़ा एसएसपी ऑफिस पहुंचा तो बड़ा खुलासा हुआ। प्रेमी जोड़े ने पुलिस पर परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया। मामला बबरगंज थाना क्षेत्र का है। 25 अक्टूबर को सृष्टि कुमारी नामक एक युवती के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। 30 अक्टूबर को युवती सृष्टि अपने प्रेमी मयंक कुमार के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची और बताया कि उसने अपनी मर्जी से मंदिर और कोर्ट में शादी की है।
पुलिसिया पूछताछ में सृष्टि और मयंक ने बताया कि वे पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और 25 अक्टूबर को मुंगेर जिले के तारापुर स्थित रणगांव मंदिर में प्रेम विवाह किया। उन्होंने भागलपुर कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरेज भी की है। मयंक एक व्यवसायी है जबकि सृष्टि एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। सृष्टि ने आरोप लगाया कि उसके परिवार वाले और पुलिस उनके प्रेमी मयंक के परिवार को परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने मयंक के जीजा को असरगंज स्थित दुकान से गिरफ्तार किया है और मयंक के एक अन्य रिश्तेदार को भी परेशान करने का आरोप है।
सृष्टि ने बताया कि उनकी मुलाकात मयंक से एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। बातचीत शुरू हुई और कब प्यार में बदल गयी पता ही नहीं चला। उन्होंने एक साथ रहने का फैसला किया लेकिन परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। सृष्टि ने बताया कि उन्हें धमकी दी जा रही है कि अगर वो कोर्ट भी गईं तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि बबरगंज थाना में एक लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। लड़की के माता-पिता लड़के और उसके माता-पिता से मिलने आये थे। एसएसपी ने बताया कि बबरगंज थाना प्रभारी को बुलाया गया है और दोनों पक्षों का बयान न्यायालय के समक्ष कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी जांच जारी है और आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’