भारत आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा

दुबई| भारत 6 मार्च को न्यूजीलैंड के तोरंगा में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 के अपने शुरुआती मुकाबले में चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। टूर्नामेंट का आयोजन चार मार्च से 3 अप्रैल तक छह शहरों ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, डुनेडिन, हैमिल्टन, तोरंगा और वेलिंगटन में आयोजित किया जाएगा। वर्ल्ड कप का पहला मैच मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा।

टूर्नामेंट के पहले सेट में दो बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे, पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया 5 मार्च को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में इंग्लैंड से भिड़ता नजर आएगा, तो वहीं अगले दिन भारत का सामना तोरंगा में पाकिस्तान से होगा।

आईसीसी ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा, “31 दिनों में कुल 31 मैच खेले जाएंगे, जिसमें आठ टीमें विश्व कप ट्रॉफी को हासिल करने के लिए आपस में भिड़ती नजर आएंगी।”

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत ने आईसीसी महिला चैम्पियनशिप 2017-20 में अपनी स्थिति के आधार पर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया, जबकि न्यूजीलैंड ने मेजबान के रूप में योग्यता प्राप्त की।

एकदिवसीय टीम रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज 2021 के बाद विश्व कप के लिए क्वोलीफाई करने वाली अंतिम तीन टीमें थीं। कोविड से संबंधित अनिश्चितता के कारण महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर को रद्द कर दिया गया था।

टूर्नामेंट, लीग प्रारूप में खेला जाएगा, जहां सभी आठ टीमें एक बार आमने-सामने होंगी, जिसके अंत में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

पहला सेमीफाइनल 30 मार्च को वेलिंगटन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 31 मार्च को क्राइस्टचर्च में होगा। वहीं, फाइनल 3 अप्रैल को खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए रिजर्व डे होगा।

Related Posts

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading
एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

  • By TN15
  • October 18, 2026
भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

  • By TN15
  • October 18, 2026
कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

  • By TN15
  • October 18, 2026
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

  • By TN15
  • October 17, 2026
दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

  • By TN15
  • October 17, 2026
रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

  • By TN15
  • October 17, 2026
‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह