गायघाट में नए सड़क निर्माण से विकास की ओर कदम : विधायक

मुजफ्फरपुर। गायघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गायघाट प्रखंड में लगभग 180 लाख रुपये की लागत से चार सड़कों का शिलान्यास किया गया। इन सड़कों का निर्माण क्षेत्र के लोगों के आवागमन को आसान बनाने और स्थानीय विकास को गति देने के लिए किया जा रहा है।

निर्माण की जाने वाली सड़कों में कमरथू सकरवारा रोड से खतवे टोला तक पथ निर्माण,मकरंदपुर खजूरी रोड से थलवाड़ा पोखर सहनी टोला तक पथ निर्माण, नाजिरपुर मकरंदपुर पुल से मकरंदपुर ग्राम की ओर जाने वाली सड़क,बेनीबाद मिश्रौली रोड से रामपट्टी फकीर तकिया तक की सड़क शामिल है।

इस अवसर पर गायघाट विधायक निरंजन राय ने कहा कि गायघाट, बन्दरा, और कटरा प्रखंड के सर्वांगीण विकास के लिए वे दृढ़ संकल्पित हैं। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों के प्रेम और समर्थन से अभिभूत विधायक ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस शिलान्यास कार्यक्रम में राजद के प्रमुख नेता और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे, जिनमें राजद प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ, जिला प्रवक्ता अरविंद राय, पूर्व प्रमुख शिवशंकर राय, मुखिया संजय रजक,राहुल यादव और अन्य सम्मानित नेता शामिल थे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’