किचन के बगल में पटाखे का गोदाम, मकान के इंच-इंच में ‘बम’

 100 टन बारूद का ढेर जब्त

 बक्सर। दिवाली से पहले बक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ा। रिहायशी इलाकों में बने गोदामों से लगभग 100 टन पटाखे बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे रखना बेहद खतरनाक है और इससे बड़ा हादसा हो सकता था। ये कार्रवाई बक्सर के एसपी शुभम आर्य और जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर की गई। एसडीएम धीरेन्द्र कुमार मिश्रा और एसडीएसपी धीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 29 के गोला बाजार में छापेमारी की। यहां राशन की दुकानों और रिहायशी मकानों में तीन मंजिला इमारतों में बने गोदामों से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए।
पुलिस के मुताबिक, बक्सर शहर, गाजीपुर, बलिया, भोजपुर, रोहतास और कैमूर जिलों के पटाखा कारोबारियों के लिए मुख्य मंडी है। यहां कोलकाता और मद्रास से भी बड़े व्यापारी आकर अपना माल सप्लाई करते हैं। दिवाली के समय यहां करोड़ों का कारोबार होता है। लेकिन कई दुकानदार बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से पटाखे जमा करते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान ठठेरी बाजार से लेकर यमुना चौक तक दर्जनों दुकानों और गोदामों की जांच की। इस दौरान कुल 100 टन पटाखे जब्त किए गए और छह दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बिना लाइसेंस के दुकान चलाने और पटाखों का अवैध भंडारण करने के आरोप में इनकी दुकानों और गोदामों को सील कर दिया गया है।
एसडीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि ज्यादातर हादसे पटाखों के भंडारण या निर्माण के दौरान होते हैं। हालांकि, अभी तक पटाखों के निर्माण की सूचना नहीं मिली है, लेकिन घनी आबादी वाले क्षेत्रों में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक होना किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था। छापेमारी के दौरान कुछ ऐसे गोदाम भी मिले जो घर की रसोई के बगल में बने थे। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    • By TN15
    • August 17, 2026
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द