सांप ने काटा तो लेकर पहुंचा था अस्पताल, डिस्चार्ज हुआ तो बोला- ‘मैं खुद जहरीला हूं’

 भागलपुर। बिहार के भागलपुर के मीराचक गांव के रहने वाले शख्स प्रकाश मंडल कुछ दिनों पहले काफी सुर्खियों में थे. प्रकाश मंडल ने एशिया के पांच जहरीले सांपों में से एक रसल वाइपर सांप को अपने हाथ में पकड़ लिया था और अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल पहुंचकर उन्होंने कई घंटों तक वह जहरीले सांप को गर्दन से पकड़कर अस्पताल में इधर-उधर घूमते रहे. इसी बीच सांप ने उनके हाथों में अपना विष छोड़ दिया था.
इस दौरान अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और मरीज के घरवाले भी डर की वजह से उनके नजदीक नहीं आ रहे थे. घटना के 10 दिन बीत चुके हैं और प्रकाश मंडल अपने इलाज को आधे में छोड़कर ही अस्पताल से भाग आए हैं. जब टीवी 9 की टीम प्रकाश मंडल के पास मीराचक गांव में पहुंची तो, वहां प्रकाश मंडल ने खुद को एक दुकान पर बैठा हुआ पाया. उन्होंने बातचीत में बताया कि हमको गली में सांप दिखाई दिया.
हमने उसको पकड़कर लपेट लिया. इसी दौरान उनसे हमें काट लिया. उसे काटने से हमको कुछ नहीं हुआ. हम खुद से ही सुई दवाई ले रहे हैं. सांप को हाथ में लेकर हम गर्दा उड़ा दिए. हमको कोई दिक्कत नहीं हुआ. हम खुद जहर हैं, इसलिए उसको पकड़ लिए. अस्पताल से हम इसलिए भाग आए, क्योंकि वहां अच्छा नहीं लग रहा था. हम जीवित रह जाएंगे क्योंकि हम खुद जहर खाते हैं.
आगे प्रकाश मंडल ने बताया कि दुर्गा पूजा के मेला के बाद हम गली में घूम रहे थे, इसी दौरान हमको वह सांप दिखा. हमने सांप को देखते ही करतब दिखाने के लिए उसको अपने हाथ में पकड़ कर उठा लिया. उन्होंने बताया कि घर में पूरा परिवार है बेटा है. पत्नी हैं लेकिन, हमको उसे वक्त किसी का फिक्र नहीं दिमाग में आया. उन्होंने कहा कि मैंने सांप को उठा लिया. अभी मुझे कोई कष्ट नहीं है सब कुछ ठीक है.

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक