बॉयफ्रेंड बिट्टू की मंगनी होने से तिलमिला गया था सुमित? बोटी-बोटी कर काट डाला

  बेगूसराय। बेगूसराय में कोचिंग टीचर बिट्टू कुमार हत्याकांड में पुलिस ने युवक के बेस्ट फ्रेंड सुमित कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव वालों ने दोनों के समलैंगिक रिश्ते की बात कही है. दोनों के बीच करीब 3 साल से पारिवारिक और गहरी दोस्ती. पुलिस को सुमित के भाई के घर से बिट्टू के कपड़े, खून के धब्बे और धारदार हथियार मिला है. वहीं अब तक की जांच में भी इस बात की पुष्टि हो गई है कि सुमित ने ही अपने दोस्त की हत्या की है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिट्टू के शव का अंतिम संस्कार सिमरिया गंगा घाट पर 23 अक्टूबर को कर दिया गया. बिट्टू को उसके छोटे भाई ने मुखाग्नि दी. पुलिस ने बताया किबिट्टूके शव की पहचान न हो इस वजह से सुमित ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकरबिट्टूके शव के कई टुकड़े कर इधर-उधर फेंक दिया.
पुलिस ने बताया कि गांव वालों का आरोप है कि सुमित और बिट्टू के बीच समलैंगिक संबंध थे. सुमित का चाल चलन और आवाज भी लड़कियों की तरह है. बिट्टू के घरवाले उसकी शादी की चर्चा कर रहे थे. इस बात का सुमित ने विरोध किया, लेकिन बिट्टू ने सुमित की ये बात नहीं सुनी, इस वजह से उसने उसे मार डाला. हालांकि बिट्टू के घरवालों ने उसकी शादी की बात से इनकार किया है.
बिट्टू कुमार शनिवार (19 अक्टूबर ) सुबह अपने घर से कोचिंग पढ़ाने के लिए निकला था, लेकिन शाम जब वो घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को उसकी चिंता होने लगी. ऐसे में जब उसे फोन पर संपर्क किया गया तो उसका फोन बंद बता रहा था. इसके बाद घरवालों ने पुलिस में बिट्टू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस को सोमवार (21 अक्टूबर ) की शाम को चकिया थर्मल हॉल्ट के पास पानी से भरे गड्ढे में बिट्टू का धड़ मिला था. वहीं मंगलवार (22 अक्टूबर )को उसकी बॉडी के टुकड़े मिले. पुलिस ने शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन