मौसम: बिहार के जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

 इन इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं,  आ रहा है चक्रवाती तूफान!

 पटना। बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले कुछ दिनों के बाद अब आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।आइएमडी ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के अनुसार, 23 अक्टूबर को ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। इस चक्रवात के कारण बिहार में भी मौसम प्रभावित होगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से ही राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है। जबकि इसके 26 अक्टूबर तक रहने की संभावना है। बारिश के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है और ठंड बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार सूबे का मौसम 25 अक्टूबर से बदलेगा और 25 -26 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसमे मुख्य रूप से जिन जिलों को शामिल किया गया है उसमें पटना,नवादा,शेखपुरा,नालंदा,सुपौल,खगड़िया,सहरसा ,मधेपुरा ,भागलपुर ,बांका ,मुगेंर,जमुई ,कटिहार, किशनगंज,मधेपुरा और पूर्णिया का नाम शामिल है। यहां बारिश हो सकती है।
आईएमडी ने अपने ताजा अपटेड में कहा है मौसम की यह प्रणाली अपनी गति जारी रखते हुए 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह के समय एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकती है. इस दौरान हवा की गति 100 से 110 किमी प्रति घंटा से लेकर 120 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!