तेजस्वी की ‘कार्यकर्ता संवाद यात्रा’ का दूसरा चरण रद्द

पटना। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी ‘कार्यकर्ता संवाद’ यात्रा का दूसरा चरण स्थगित कर दिया है। आरजेडी का कहना है कि ये फैसला, बिहार उपचुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए लिया गया है। चुनाव आयोग ने हाल ही में झारखंड में विधानसभा चुनाव और बिहार की चार सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है, जिसके बाद सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
तेजस्वी यादव अपनी ‘कार्यकर्ता संवाद’ यात्रा के दूसरे चरण में बांका पहुंच चुके हैं। योजना के मुताबिक उन्हें जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, गया और टेकारी का दौरा करना था।
हालांकि, झारखंड चुनाव की घोषणा के बाद तेजस्वी यादव ने अपनी यात्रा को बीच में ही रोकने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि वह झारखंड में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। बिहार की प्रमुख पार्टियां झारखंड चुनाव को लेकर सक्रिय हैं और अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रही हैं।
एनडीए के घटक दल पहले ही झारखंड में प्रचार शुरू कर चुके हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन की ओर से अभी तक सिर्फ जेएमएम नेता हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू ही प्रचार करते नजर आए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव जल्द ही झारखंड में डेरा डालेंगे और इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे।
RJD के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि झारखंड विधानसभा और बिहार में होने वाले चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के मद्देनजर तेजस्वी जी का ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ के दूसरे चरण के लिए पूर्व घोषित कार्यक्रम को संशोधित किया गया है ।
16 से 26 अक्टूबर तक के घोषित कार्यक्रम में केवल 16 अक्टूबर और 17 अक्टूबर का कार्यक्रम पूर्ववत रहेगा। जबकि 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक के घोषित कार्यक्रम को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष 16 अक्टूबर को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बांका में आयोजित ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ में शामिल हो रहे।
17 अक्टूबर को जमुई में आयोजित ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ भी पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हीं होगा। केवल 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। राजद प्रवक्ता ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा झारखंड के साथ ही बिहार के चार विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसलिए, बिहार के उपचुनाव के साथ ही झारखंड में होने जा रहे चुनाव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की व्यस्तता को देखते हुए ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ में संशोधन किया गया है।

  • Related Posts

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

    Continue reading
    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए