मां दुर्गा ने पूरी की मुस्लिम फैमिली की मनोकामना!

 बकरे की बलि देकर जताया देवी का आभार

 कटिहार। कहते हैं आस्था हो तो वहां धर्म के बंधन भी टूट जाते हैं। आस्था में कोई बाध्यता नहीं होती है। यह बिहार के कटिहार में दुर्गा पूजा के मौके पर सच हुआ है। एक मुस्लिम परिवार ने कटिहार के मां दुर्गा मंदिर में पाठा (बकरा) की बलि चढ़ाई और अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर पूजा अर्चना की। यह घटना बड़ी दुर्गा मंदिर में हुई, जहां सभी की मनोकामना पूर्ण होती है। इस परिवार ने अपनी आस्था और विश्वास को व्यक्त करते हुए खुशी जताई।
कटिहार में मां दुर्गा के प्रति सच्ची आस्था और विश्वास जताते हुए एक मुस्लिम परिवार के लोग शुक्रवार को मां दुर्गा के दरबार पहुंचे और पाठा की बलि देकर अपने मनोकामना पूर्ण होने पर खुशी का इजहार किया है।
कटिहार के दुर्गा स्थान स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के दरबार में आने पर सभी के मनोकामना पूर्ण होती है। यही नहीं, मुस्लिम परिवार पर भी मां दुर्गा मेहरबान है और मनोकामना पूर्ण होने पर मुस्लिम परिवार मां दुर्गा के दरबार पहुंचे और पूजा अर्चना की।
कटिहार के हसनगंज प्रखंड के खोरबा पंचायत के रहने वाली जायदा खातून ने बताया, ‘उनके बेटे की शादी के 5 साल तक उनकी बहू को कोई संतान नहीं हुआ। डॉक्टर और कई जगह पर जाकर वह थक चुकी थीं। इसी दौरान वह दुर्गा स्थान स्थित दुर्गा मंदिर होकर गुजर रही थी और वह माता के दरबार पहुंच गई और अपनी मन्नत को माता के समक्ष रखा। मन्नत पूर्ण होने पर वह पाठा (बकरे) की बलि देने और प्रसाद चढ़ाने की कामना की और उसकी बहू को पुत्री की प्राप्ति हुई।’
इसके बाद वह खुश होकर मां दुर्गा के दरबार पहुंची और पाठा की बलि चढ़ा कर और माता के दरबार में प्रसाद भेंट कर मां दुर्गा के प्रति विश्वास और आस्था जताया।
वहीं दुर्गा मंदिर कमेटी के प्रभाकर झा ने बताया कि इस दुर्गा मंदिर में माता के दरबार में सभी धर्म जाति के लोग यहां पहुंचते हैं। वहीं आज एक मुस्लिम परिवार भी पहुंचा और माता के दरबार में मन्नत मांगी थी वह पूर्ण हुआ है। मन्नत पूर्ण होने पर वो यहां पहुंची और पाठा की बलि दी है और प्रसाद चढ़ाया है। माता के दरबार में सभी धर्म के लोग एक समान हैं। यहां सभी जाति धर्म के लोग आते हैं और यहां कोई भेदभाव नहीं है।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    1942 से लेकर आज तक दिल्ली के सोशलिस्टों की ‌ 9 अगस्त को भागीदारी का इतिहास!

    • By TN15
    • August 10, 2026
    1942 से लेकर आज तक दिल्ली के सोशलिस्टों की ‌ 9 अगस्त को भागीदारी का इतिहास!

    84 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था

    • By TN15
    • August 10, 2026
    84 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था

    किसान मजदूर विरोधी नीतियों का काली पट्टी बांध रीवा में हुआ विरोध जलाई प्रतियाँ

    • By TN15
    • August 10, 2026
    किसान मजदूर विरोधी नीतियों का काली पट्टी बांध रीवा में हुआ विरोध जलाई प्रतियाँ

    ‘शिक्षा के सौदागर सत्ता छोड़ो’ के नारे के साथ जंतर-मंतर पर समाजवादियों का प्रदर्शन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘शिक्षा के सौदागर सत्ता छोड़ो’ के नारे के साथ जंतर-मंतर पर समाजवादियों का प्रदर्शन

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट