आरा में 9 महीने के मासूम की हत्या, मार के शव को झाड़ी में फेंका

 आरा। बिहार के आरा में 9 माह के मासूम बच्चे की चोरी कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. घटना जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भोराही टोला गांव की है. बच्चे का शव गुरुवार की सुबह गांव में ही नाले के किनारे झाड़ी से बरामद किया गया. मृत बच्चे के चेहरे पर निशान पाया गया है. जिस कारण परिजनों ने मुंह और नाक दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया है. शव के मिलने से गांव के आस-पास के इलाके में सनसनी मच गई है.
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए और आरा मोहनिया- नेशनल हाईवे पर हाटपोखर गांव के पास शव को सड़क के बीचों-बीच रख सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं एवं आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया.
सड़क जाम और घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह,जगदीशपुर थानाध्यक्ष बिगाउ राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए और पुलिस ने एफएसएल की टीम बुलाया, जिसके बाद एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए. वहीं सड़क जाम को हटाने के लिए जगदीशपुर एसडीएम और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद बच्चे के परिजन व स्थानीय ग्रामीणों को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम को हटवाया गया.
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया. मिली जानकारी के अनुसार मासूम बच्चा तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव निवासी विकास कुमार का 9 माह का पुत्र युवराज कुमार है. इधर मासूम के दादा कामदेव यादव ने बताया कि उनकी बहू अपने बेटे को लेकर राखी में अपने मायके जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भोराई गई थी और उसे समय से वहीं रह रही थी. बुधवार की देर रात करीब एक बजे उनके बेटे ने फोन कर सूचना दी कि उसके बेटे को किसी ने चुरा लिया है. सूचना पाकर वे लोग वहां पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी.
स्थानीय थाना पुलिस ने देर रात भर बच्चे की खोजबीन की, लेकिन बच्चा नहीं मिल पाया. गुरुवार की सुबह वह घर से ही कुछ दूरी पर नाले के किनारे झाड़ी से बरामद किया गया. वहीं दूसरी ओर मृत बच्चे के दादा कामदेव यादव ने मुंह व नाक बंद कर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है. इसके अलावा उन्होंने अपने एवं अपने बेटे के उसके ससुराल एवं अपने गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार के विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है.
परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर किसी भी प्रकार की कोई आशंका या आरोप नहीं लगाया है, जबकि पुलिस के जरिए बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक मासूम बच्चे की मौत मुंह नाक बंद करने एवं अन्य कारणों से मृत्यु होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. बहरहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

  • Related Posts

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर (Bharat Tiwari Encounter) मामले में…

    Continue reading
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

    • By TN15
    • August 11, 2026
    Indian Politics: प्रशांत किशोर, थलपति विजय और अन्नामलाई ने जाने-अनजाने कर दिया ये बड़ा काम, बीजेपी-कांग्रेस से एकदम अलग

    प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

    • By TN15
    • August 11, 2026
    प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार