वल्र्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे सिंधु, श्रीकांत और लक्ष्य

स्पेन| गत चैंपियन पीवी सिंधु, पूर्व विश्व नंबर वन श्रीकांत किदांबी और युवा लक्ष्य सेन ने मंगलवार को यहां बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। सिंधु ने महिला एकल के दूसरे दौर का मैच सीधे गेम में जीता, जबकि लक्ष्य सेन और श्रीकांत को पुरुष एकल के तीसरे दौर में पहुंचने के लिए तीन गेम से गुजरना पड़ा। पहले दौर में सिंधु ने स्लोवाकिया की मार्टिना रेपिस्का को महज 24 मिनट में 21-7, 21-9 से मात दी। लेकिन, सेन और श्रीकांत तीसरे दौर में पहुंचने के लिए संघर्ष करते नजर आए।

सेन ने जापान के केंटा निशिमोटो को एक घंटे 22 मिनट में 22-20, 15-21, 21-18 से हराकर दूसरे गेम में वापसी की और तीसरे दौर में पहुंच गए, जबकि श्रीकांत पहला गेम हारकर चीन के ली शी फेंग के खिलाफ वापसी की और एक घंटे नौ मिनट में 15-21, 21-18, 21-17 जीतकर अगले चरण के लिए क्वोलीफाई कर लिया।

सिंधु ने ही दो गेमों में मार्टिना को पछाड़ते हुए भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पहले गेम में सिंधु ने बढ़त से शुरुआत की थी लेकिन मार्टिना ने जोरदार वापसी करते हुए 4-5 से आगे बढ़ गई। इसके बाद सिंधु ने लगातार 12 अंक जीते और पहले गेम को 21-7 से समेट लिया।

दूसरे गेम में भी इसी तरह से प्रदर्शन करते हुए सिंधु ने 6-0 की शुरुआती बढ़त बनाई, जिसके बाद मार्टिना उनका पीछा नहीं कर सकीं और सिंधु ने दूसरे गेम को 21-9 से जीतकर सेमीफाइल में जगह पक्की कर ली।

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
  • TN15TN15
  • August 13, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में अपनी…

Continue reading
IPL स्टार अभिषेक पोरेल बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार, प्राइवेट मोमेंट रिकॉर्ड किए!
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

  • By TN15
  • August 14, 2026
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

  • By TN15
  • August 14, 2026
जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

  • By TN15
  • August 14, 2026
वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

  • By TN15
  • August 14, 2026
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

  • By TN15
  • August 14, 2026
‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है