नीतीश-लालू के साथ चिराग और मांझी भी हो जाएंगे ‘सेट’!
दीपक कुमार तिवारी
पटना। बिहार के चुनावी रण में एक बार फिर बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह हिंदुत्व का मुद्दा सेट करने को सियासी मैदान में उतर गए हैं। हालांकि चुनाव में समय है पर सियासी दस्तक अभी से धमक के साथ हर दल की चुनावी तैयारी में दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ‘बंटोगे तो कटोगे’ के तर्ज पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह काटने का सामान रखने की इजाजत भर नहीं बल्कि एक तरह से चुनावी मूड में हिंदुत्व को लाने में जुट गए हैं।
हम सनातन धर्म के लोग दुर्गा पूजा में मां की पूजा अस्त्र-शस्त्र के साथ करते हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। आरजेडी के तमाम नेता जब माथे पर टोकरी लेकर फुलवारी शरीफ मजार पर जा सकते हैं तो हिंदू अस्त्र शस्त्र की पूजा कर घर में क्यों नहीं रख सकते हैं? अगर इस्लाम में यह सही हैं, तो हमारे देवी-देवताओं के हाथों में अस्त्र-शस्त्र होते हैं, उनको बांटने में क्या गलत है। दुर्गा माता के साथ यदि कोई अस्त्र लेकर जा रहा है, तो यह सौभाग्य की बात है। मैं तो कहूंगा कि हर हिंदू के घर में देवी-देवताओं के शस्त्रों की पूजा होनी चाहिए और उन्हें घर में रखना चाहिए, ताकि उनकी पूजा से हमारी रक्षा हो सके।
बीजेपी की राजनीति में सॉफ्ट और हार्ड कोर नेताओं की अपनी-अपनी भूमिका है और अपना-अपना एक्सेप्टेंस भी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भाजपा के हार्ड कोर नेता हैं जिनके फायर हिंदुत्व एकता को लेकर आते रहे हैं। जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ऐसा कर रहे होते हैं तो उनके शब्द बदलते रहते हैं।
दरअसल, बिहार की राजनीति में जातीय जकड़न के तत्व मौजूद हैं। जाति के नाम से पार्टियों की पहचान होती है। मसलन राजद के एम वाई, जदयू का लव कुश, रालोमा का कुशवाहा, पासवान का लोजपा, मल्लाह का वीआईपी आदि-आदि। ऐसे में प्रदेश भाजपा हिंदुत्व के सहारे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की वैतरणी पार करने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दी है। और इसलिए भाजपा के पास हिंदुत्व की धार बहाने के लिए गिरिराज सिंह से बेहतर कोई चेहरा नहीं। राम मंदिर निर्माण के जरिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने वाली प्रदेश भाजपा की नजर अब मां सीता की जन्मभूमि से हिंदुत्व की बयार बहाने के लिए है ही और इस राह पर चलकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हुंकार भर कर यह संकेत भी दे डाला है।







