अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर वरीय नागरिकों का सम्मान, समाज में उनके योगदान पर चर्चा

मुजफ्फरपुर। अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर वरीय नागरिक सेवा संस्थान द्वारा थियोसोफिकल लॉज सभागार में एक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चितरंजन सिंह कनक ने की। इस अवसर पर लॉ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य श्री जयंत कुमार और समाजसेवी श्री छोटू सहनी को माल्यार्पण, अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सभा में उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वरीय नागरिक समाज की रीढ़ की हड्डी के समान हैं। उनके पास अपार शक्ति, अनुभव, सद्भावना और समरसता की भावना है, जिसका समाज को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वरीय नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे अपने अनुभवों को समाज के साथ साझा करें।

संस्था के सचिव श्री संतोष कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा वरीय नागरिकों के लिए जो सुविधाएं प्रदान की गई हैं, उन्हें पाने के लिए संस्था संकल्पित है।

इस अवसर पर श्री उमानाथ सिंह, डॉ. हरिकिशोर प्रसाद सिंह, श्री शत्रुघ्न प्रसाद, श्री उदय शंकर श्रीवास्तव, श्री दीनबंधु ठाकुर, श्री अनुज अनुरेश चंद्रमा, श्री किरण वर्मा, श्री शंभू शरण सिंह, श्री रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. दिलीप कुमार, श्री सुनील कुमार सिंह, डॉ. अजीत कुमार गौड़, डॉ. बीनू राय, श्रीमती संगीता सिंह, डॉ. निरमा वर्मा, श्रीमती रंजना वर्मा, श्री राज किशोर वर्मा, श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह, श्री शारदानंद प्रसाद सिंह, डॉ. प्रेम सागर प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद और श्री देवेंद्र कुमार समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अध्यक्षीय भाषण के बाद सभा की कार्यवाही समापन भाषण के साथ समाप्त की गई।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    • By TN15
    • June 22, 2026
    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग