5 शातिर बदमाशों को देर रात मुठभेड़, 1 घायल

ऋषि तिवारी
नोएडा। पुलिस के साथ 5 शातिर बदमाशों को देर रात मुठभेड़ हुई और इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि चार को मौके पर गिरफ्तार कर​ लिया गया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, चार चाकू, चोरी के 9 मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल चोरी लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह के मुताबिक, रविवार की रात्रि में थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा खोड़ा तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान रजत विहार की तरफ से रांग साइड से खोडा तिराहे की तरफ दो स्पलेण्डर मोटर साइकिल सवार 5 लड़के आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया लेकिन नहीं रुके।

इसके बाद तेजी से रेडिशन होटल रेडलाईट की सर्विस रोड की तरफ भागने लगे। इसके साथ ही पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पिन्टू उर्फ नेवला पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि आफताब अली पुत्र शमशाद, सौरभ कटारिया पुत्र अरबन कटारिया, कृष्णा उर्फ चौबा पुत्र मोहन भंडारी, संजीव उर्फ मोटा पुत्र विजयपाल को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से 2 बाइक, एक तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 4 चाकू और चोरी/लूट के 9 मोबाईल फोन बरामद हुये है। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी तथा घटनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चोरी, छिनैती और साइबर अपराध के मामले प्रतिदिन सामने आते हैं। नोएडा पुलिस लगातार चोर और साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करती रहती है। इसके साथ ही शातिर अपराधियों को लंगड़ा कर गिरफ्तार भी कर रही है, लेकिन बदमाश और चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आसपास से जिलों के अपराधी नोएडा में आकर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। नोएडा में फोन और चेन स्नैचिंग तो आम बात है।

  • Related Posts

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), जिला कमेटी गाजियाबाद…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?