माकपा महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी की तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित शोक सभा में उमड़ा जन सैलाव

नोएडा, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद कामरेड सीताराम येचुरी की तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित शोक सभा में पार्टी व जन संगठनों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों/ चाहने वाले हजारों हजार लोगों ने कामरेड सीताराम येचुरी अमर रहे, कामरेड सीताराम को लाल सलाम, कामरेड सीताराम यह पैगाम जारी रखना है संग्राम के गगनभेदी नारों के साथ नमः आंखों से दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नोएडा से सीपीआई(एम) जिला प्रभारी व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, पार्टी जिला सचिव व किसान सभा जिलाध्यक्ष कामरेड रुपेश वर्मा, सीटू नेता पूनम देवी, राम स्वारथ, रंजीत सिंह, सुनील पंडित, रणजीत तिवारी, विकास कुमार, नरेंद्र पांडे, भरत डेंजर, जोगेंद्र सिंह सैनी, जनवादी महिला समिति के नेता रेखा चौहान, गुड़िया देवी, पिंकी, आशा यादव किसान नेता अजीपाल भाटी, सतीश यादव आदि के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित शोक सभा में पहुंचकर कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
शोक सभा की अध्यक्षता सीपीआई एम नेता कामरेड प्रकाश करात ने किया और कामरेड वृंदा करात ने शोक प्रस्ताव रखा। संचालन नेता कामरेड जोगेंद्र शर्मा ने किया। शोक सभा को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव, डीएम के नेता कनिमोझी, एनसीपी नेता सुप़िया सूले, आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय, सीपीआई नेता कामरेड डी राजा सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    ​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

    Continue reading
    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई